Bihar BCECEB Junior Resident Recruitment 2026: 1445 Vacancy, ₹65,000 Salary, Selection Process

Bihar BCECEB Junior Resident Recruitment 2026: 1445 Vacancy, ₹65,000 Salary, Selection Process

मेडिकल फील्ड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए Bihar BCECEB Junior Resident Recruitment 2026 एक बेहतरीन मौका लेकर आई है। इस भर्ती के अंतर्गत बिहार के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में जूनियर रेजिडेंट के कुल 1445 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा और चयन सीधे मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को ₹65,000 प्रति माह का फिक्स वेतन दिया जाएगा तथा पोस्टिंग राज्य के विभिन्न गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में की जाएगी।


भर्ती का ओवरव्यू (Short Details)

पोस्ट का नाम: Junior Resident
कुल वैकेंसी: 1445
सैलरी: ₹65,000 प्रति माह (फिक्स)
जॉब लोकेशन: बिहार के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल
आवेदन माध्यम: Online
लास्ट डेट: 6 फरवरी 2026


Category Wise Vacancy Details

इस भर्ती में कैटेगरी वाइज और महिला आरक्षण के अनुसार पदों का बंटवारा इस प्रकार किया गया है:

Unreserved (UR): 582 पद
इसमें से 35% यानी लगभग 204 पद महिलाओं के लिए रिजर्व

EWS: 145 पद
इनमें 51 पद EWS महिला उम्मीदवारों के लिए

Extremely Backward Class (EBC): 264 पद
इनमें 92 पद EBC महिला उम्मीदवारों के लिए

Backward Class (BC): 165 पद
इनमें 58 पद BC महिला उम्मीदवारों के लिए

Scheduled Caste (SC): 225 पद
इनमें 79 पद SC महिला उम्मीदवारों के लिए

Scheduled Tribe (ST): 17 पद
इनमें 6 पद ST महिला उम्मीदवारों के लिए

Backward Class Women (BCW): 47 पद (अलग से आरक्षित)

इस तरह से कुल मिलाकर 1445 वैकेंसी पूरी होती हैं।


Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

Junior Resident पद के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार के पास:

MBBS डिग्री होनी चाहिए

डिग्री किसी Recognized / Permitted Institution से हो

संस्थान को Medical Council of India (MCI) या National Medical Commission (NMC) से मान्यता प्राप्त होनी चाहिए


Registration Mandatory

उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है:

National Medical Commission (NMC) या

Bihar Council of Medical Registration (BCMR)

बिना वैध मेडिकल रजिस्ट्रेशन के आवेदन मान्य नहीं होगा।


Foreign Medical Graduate (FMG)

जो कैंडिडेट विदेश से MBBS कर चुके हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन:

उन्हें FMGE (Foreign Medical Graduate Examination) पास होना जरूरी है

यह परीक्षा National Board of Examination (NBE) द्वारा कराई जाती है


Age Limit (आयु सीमा)

आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी:

UR Male: अधिकतम 37 वर्ष
UR Female: अधिकतम 40 वर्ष
BC / EBC (Male & Female): अधिकतम 40 वर्ष
SC / ST (Male & Female): अधिकतम 42 वर्ष
PwD (Divyang): संबंधित कैटेगरी में 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट


Selection Process (चयन प्रक्रिया)

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। चयन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

Merit Score (100 Marks)

Stage 1 – MBBS Marks (80 Marks)

MBBS में प्राप्त प्रतिशत × 0.8

उदाहरण:
यदि MBBS में 65% अंक हैं
65 × 0.8 = 52 Marks

FMG Candidates के लिए:
FMGE स्कोर × 0.6

Stage 2 – Post Graduate Qualification (20 Marks)

PG Degree (MD/MS): 20 अंक
PG Diploma: 10 अंक
यदि दोनों हैं, तब भी अधिकतम 20 अंक ही मिलेंगे

कुल मिलाकर मेरिट स्कोर 100 अंकों का होगा।

Tie-Breaking Rule

यदि दो या अधिक उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो:

जिसके MBBS में अधिक अंक होंगे, उसे ऊँची रैंक दी जाएगी।


Document Verification & Counselling

मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद:

• कैंडिडेट्स को Document Verification के लिए बुलाया जाएगा

• इसके बाद Counselling होगी

• रैंक के अनुसार उम्मीदवार को बिहार का मेडिकल कॉलेज / हॉस्पिटल अलॉट किया जाएगा


Important Dates

Notification Release: 14 जनवरी 2026

Online Apply Start: 16 जनवरी 2026

Last Date Apply: 6 फरवरी 2026 (रात 10:00 बजे तक)

Fee Payment Last Date: 6 फरवरी 2026 (11:59 PM)

Application Correction: 7 और 8 फरवरी 2026

Counselling Program Publication: 11 फरवरी 2026

Merit List & Counselling Date: जल्द जारी होगी


Application Fee

All Category Candidates: ₹2250

Payment Mode:
Debit Card
Credit Card
Net Banking
UPI


How to Apply Online?

1) BCECEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं

2) Junior Resident Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें

3) New Registration करें

4) Login करके Application Form भरें

5) Documents Upload करें

6) Application Fee Pay करें

7) Final Submit करके Print निकाल लें


Important Links 

Official Notification : Download PDF 
Official Website : Click Here 


Bihar BCECEB Junior Resident Recruitment 2026 से जुड़े FAQs

Q1. Bihar Junior Resident भर्ती में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती में कुल 1445 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

Q2. Junior Resident पद के लिए सैलरी कितनी मिलेगी?
चयनित उम्मीदवारों को ₹65,000 प्रति माह फिक्स वेतन दिया जाएगा।

Q3. क्या इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा होगी?
नहीं, चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर होगी।

Q4. Junior Resident भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास MBBS डिग्री और वैध मेडिकल रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।


Also Read This 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ