Central Bank of India SO Recruitment 2026: 350 Vacancies, Eligibility, Exam Pattern, Apply Online Last Date

Central Bank of India SO Recruitment 2026: 350 Vacancies, Eligibility, Exam Pattern, Apply Online Last Date

Central Bank of India ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से बैंक द्वारा Foreign Exchange Officer (Scale III) और Marketing Officer (Scale I) पदों पर कुल 350 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

जो उम्मीदवार बैंकिंग सेक्टर में स्पेशलिस्ट प्रोफाइल पर काम करने का अनुभव रखते हैं और एक स्थायी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए यह भर्ती एक अच्छा अवसर है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में रखी गई है और इच्छुक उम्मीदवार 3 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।


भर्ती का संक्षिप्त विवरण

• भर्ती संगठन: Central Bank of India
• पद का नाम: Specialist Officer (SO)
• पोस्ट कैटेगरी:
Foreign Exchange Officer – Scale III
Marketing Officer – Scale I
• कुल पद: 350
• जॉब लोकेशन: ऑल इंडिया
• आवेदन मोड: ऑनलाइन
• लास्ट डेट: 3 फरवरी 2026


पोस्ट-वाइज वैकेंसी डिटेल्स

पोस्ट का नाम                                 स्केल     पदों की संख्या
Foreign Exchange Officer Scale III    50
Marketing Officer               Scale I       300

कुल                                                             350



शैक्षणिक योग्यता और अनुभव (Cut-off Date: 1 जनवरी 2026)

इस भर्ती में मांगी गई सभी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव 1 जनवरी 2026 तक पूरे होने चाहिए।

1. Foreign Exchange Officer – Scale III

• किसी भी विषय में Graduation अनिवार्य
• CFA / CA / MBA उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी
• IIBF (Indian Institute of Banking & Finance) द्वारा जारी
Certificate in Foreign Exchange Operations अनिवार्य
• न्यूनतम 5 वर्ष का ऑफिसर लेवल अनुभव
किसी Scheduled Commercial Bank में
जिसमें से कम से कम 3 वर्ष का अनुभव Trade Finance / Forex Operations में होना चाहिए
• उम्मीदवार वर्तमान में Forex Domain में कार्यरत होना चाहिए

नोट: ऊपर दी गई सभी शर्तें पूरी होने पर ही उम्मीदवार इस पोस्ट के लिए पात्र माने जाएंगे।


2. Marketing Officer – Scale I

• किसी भी विषय में Graduation
• इसके साथ निम्न में से कोई एक डिग्री अनिवार्य (Full Time Regular):
MBA (Marketing)
PGDBA
PGDBM
PGPM
PGDM (Marketing Specialization)
• न्यूनतम 2 वर्ष का कार्य अनुभव
जिसमें से कम से कम 1 वर्ष का अनुभव Marketing Domain में होना चाहिए
अनुभव Banking / Financial Services / Insurance Sector से संबंधित होना चाहिए
• उम्मीदवार वर्तमान में Marketing Profile में कार्यरत होना चाहिए


आयु सीमा (Age Limit – As on 1 January 2026)

Foreign Exchange Officer – Scale III
न्यूनतम आयु: 25 वर्ष
अधिकतम आयु: 35 वर्ष

Marketing Officer – Scale I
न्यूनतम आयु: 22 वर्ष
अधिकतम आयु: 30 वर्ष

आयु में छूट (Upper Age Relaxation)
SC / ST: 5 वर्ष
OBC: 3 वर्ष
PwBD (Persons with Benchmark Disability): 10 वर्ष


CIBIL / Credit Score से जुड़ी जरूरी शर्त

चयन के बाद जॉइनिंग के समय उम्मीदवार का CIBIL / Credit Score कम से कम 650 होना अनिवार्य है। यदि स्कोर निर्धारित सीमा से कम पाया जाता है, तो जॉइनिंग से संबंधित समस्या आ सकती है।


सैलरी और अन्य लाभ

Foreign Exchange Officer – Scale III
शुरुआती सैलरी: ₹1,00,000+ प्रति माह
इसमें DA, HRA और अन्य बैंकिंग अलाउंस शामिल होंगे

Marketing Officer – Scale I
शुरुआती सैलरी: ₹65,000 – ₹70,000 प्रति माह

अन्य सुविधाएं
Dearness Allowance
House Rent / Lease Accommodation
Medical Benefits
Leave Benefits
अन्य बैंकिंग सुविधाएं


Service Bond की जानकारी

चयनित उम्मीदवारों को ₹3 लाख का Service Bond साइन करना होगा, जिसकी अवधि 3 वर्ष होगी।
यदि उम्मीदवार 3 साल से पहले नौकरी छोड़ता है, तो उसे यह राशि बैंक को देनी होगी।



चयन प्रक्रिया (Selection Process)

इस भर्ती में दो चरणों में चयन किया जाएगा:

1. Online Written Examination
कुल प्रश्न: 100
कुल अंक: 100
समय: 1 घंटा
परीक्षा मोड: Computer Based Test
Negative Marking: नहीं

Exam Pattern

Stream Specific (Forex / Marketing) 70 प्रश्न 70 अंक 
Banking + Economic Scenario (GA) 30 प्रश्न 30 अंक 

कुल 100 प्रश्न 100 अंक 

Computer Knowledge, General Awareness में Integrated रहेगी।


2. Interview
• कुल अंक: 100
• न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स:
General / EWS: 50%
Reserved Category: 45%


Final Merit
Final merit सूची Written Exam (70%) + Interview (30%) के आधार पर तैयार की जाएगी।



महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

Notification जारी: 19 जनवरी 2026
Online आवेदन शुरू: 20 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 3 फरवरी 2026
Online परीक्षा (संभावित): फरवरी – मार्च 2026



आवेदन शुल्क (Application Fee)

SC / ST / PwBD / Women: ₹175
General / OBC / EWS: ₹850



आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार Central Bank of India की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Online Application Form भर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर सही फॉर्मेट में अपलोड करना अनिवार्य है।


Important Links 

Official Website : Click Here 
Official Notification : Download PDF 


FAQs – Central Bank of India SO Recruitment 2026

Q1. Central Bank of India SO Recruitment 2026 में कुल कितनी वैकेंसी हैं?
इस भर्ती में कुल 350 पद निकाले गए हैं, जिनमें Foreign Exchange Officer और Marketing Officer की पोस्ट शामिल हैं।

Q2. क्या इस भर्ती के ऑनलाइन एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग है?
नहीं, इस भर्ती के रिटन एग्जाम में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है।

Q3. Central Bank of India SO Recruitment 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 3 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Q4. क्या फ्रेशर उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, दोनों ही पदों के लिए अनुभव अनिवार्य है, इसलिए फ्रेशर उम्मीदवार इसके लिए पात्र नहीं हैं।


Also Read This 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ