जो उम्मीदवार कोर्ट से जुड़ी जॉब का अनुभव लेना चाहते हैं, खासकर स्टेनोग्राफर या क्लर्क के फील्ड में, उनके लिए यह भर्ती एक अच्छा अवसर मानी जा सकती है।
कुल पदों का विवरण
इस नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 155 पद जारी किए गए हैं:
Stenographer Grade-III (English) – 75 पद
Clerk – 80 पद
सभी पद Adhoc Basis पर होंगे और इनकी पोस्टिंग गुरुग्राम (Delhi NCR) में ही रहेगी।
Adhoc Basis Job का मतलब क्या होता है?
Adhoc Basis पर जॉब का मतलब यह नहीं है कि यह सिर्फ 6 महीने की ही नौकरी होगी। इस भर्ती में साफ तौर पर लिखा गया है कि:
• उम्मीदवार को शुरुआत में 6 महीने के लिए नियुक्त किया जाएगा
• या फिर तब तक जब तक रेगुलर कैंडिडेट की नियुक्ति नहीं हो जाती
• अगर इस दौरान कोई रेगुलर भर्ती नहीं आती है, तो उम्मीदवार का कार्यकाल आगे भी जारी रह सकता है
पिछले कुछ वर्षों से ऐसी भर्तियों में यह देखा गया है कि कई उम्मीदवार लंबे समय तक काम करते रहे हैं, क्योंकि रेगुलर भर्ती समय पर नहीं आती।
Salary Details (वेतन)
Adhoc Basis पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह:
₹25,500/- प्रति माह (Fixed Salary)
दी जाएगी। इसमें कोई अतिरिक्त भत्ता शामिल नहीं होगा।
Job Location
Gurugram, Haryana (Delhi NCR)
पूरा चयन प्रक्रिया, परीक्षा और जॉइनिंग गुरुग्राम में ही होगी।
Eligibility Criteria
Educational Qualification
Stenographer Grade-III (English)
• किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Bachelor Degree (Graduation)
• Arts / Science / Commerce किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन मान्य
10वीं में हिंदी या इंग्लिश विषय होना अनिवार्य नहीं है।
Clerk Post
• Graduation किसी भी स्ट्रीम से
• 10वीं कक्षा में हिंदी विषय होना अनिवार्य
यदि 10वीं में हिंदी विषय नहीं है, तो क्लर्क पोस्ट के लिए उम्मीदवार एलिजिबल नहीं माना जाएगा।
Age Limit
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 42 वर्ष
आयु की गणना: 01 जनवरी 2026 के आधार पर
Age Relaxation
SC / ST / OBC उम्मीदवारों को आयु में छूट केवल तभी मिलेगी, जब उनके पास हरियाणा राज्य का डोमिसाइल प्रमाण पत्र होगा।
Reservation Policy (आरक्षण नियम)
अन्य राज्य (UP, Bihar, Delhi, Punjab आदि) के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं
लेकिन उन्हें General Category में ही माना जाएगा
SC / ST / OBC / EWS / PwBD आरक्षण का लाभ केवल हरियाणा डोमिसाइल वालों को मिलेगा
Stenographer Grade-III Selection Process
स्टेनोग्राफर पद के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
Stage 1: English Stenography Test
Dictation Speed: 80 words per minute
Transcription Speed: 20 words per minute
पूरा टेस्ट Computer Based होगा
Stage 2: Computer Proficiency Test
Word Processing
Spreadsheet
यह टेस्ट केवल Qualifying Nature का होगा और फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ा जाएगा।
कम गलतियों (Errors) वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
Clerk Selection Process
Stage 1: Written Examination (100 Marks)
Part-1: English Composition (50 Marks)
Essay – 10 Marks
Application Writing – 10 Marks
Precis – 10 Marks
Translation Hindi to English – 5 Marks
Translation English to Hindi – 5 Marks
Objective Questions – 10 Marks
Part-2: General Knowledge (50 Marks)
50 MCQs
Qualifying Criteria
प्रत्येक भाग में 33% अंक अनिवार्य
कुल मिलाकर 40% अंक आवश्यक
Stage 2: Typing Test
English Typing Speed: 30 words per minute
Computer Based Test
जो उम्मीदवार टाइपिंग टेस्ट क्वालिफाई करेंगे, उनका चयन किया जाएगा।
Application Fee
• कोई आवेदन शुल्क नहीं
• सभी वर्ग के उम्मीदवार फ्री में आवेदन कर सकते हैं
Important Dates
Last Date to Apply: 09 फरवरी 2026
Application Mode (कैसे अप्लाई करें?)
यह भर्ती Offline Mode में होगी।
आवेदन फॉर्म को भरकर
By Hand या Speed Post के माध्यम से भेजना होगा
Address:
Office of the District and Sessions Judge,
Near Mini Secretariat,
Sohna Road, Sector-11,
Rajiv Chowk, Gurugram,
Haryana – 122001
ई-मेल या ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Important Instructions
• Clerk और Stenographer के लिए अलग-अलग फॉर्म भरना होगा
• दोनों पदों के लिए एलिजिबल उम्मीदवार दोनों में आवेदन कर सकते हैं
• सभी डॉक्यूमेंट self-attested होने चाहिए
Important Links
Official Website : Click Here
Official Notification : Download PDF
FAQs – District Court Gurugram Recruitment 2026
Q1. क्या यह भर्ती परमानेंट है?
नहीं, यह भर्ती Adhoc Basis पर है, जिसकी शुरुआती अवधि 6 महीने की होगी या जब तक रेगुलर कैंडिडेट जॉइन नहीं कर लेता।
Q2. क्या अन्य राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, अन्य राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें General Category में ही माना जाएगा।
Q3. स्टेनोग्राफर के लिए क्या कोई लिखित परीक्षा होगी?
नहीं, स्टेनोग्राफर पद के लिए केवल English Stenography Test और Computer Proficiency Test होगा।
Q4. आवेदन करने के लिए कोई फीस देनी होगी क्या?
नहीं, इस भर्ती में कोई आवेदन शुल्क नहीं है, आवेदन पूरी तरह निशुल्क है।

0 टिप्पणियाँ