HP Patwari Exam Date 2026: पटवारी परीक्षा कब होगी? अप्रैल या मई में संभावित तारीख
हिमाचल प्रदेश पटवारी भर्ती 2026 का इंतजार कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि HP Patwari Exam Date 2026 कब जारी होगी और परीक्षा आखिर किस महीने में आयोजित की जा सकती है। कई उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है और अब सभी उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी में लगे हुए हैं। हाल ही में हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) की ओर से मार्च 2026 में होने वाली कई कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया गया है। इस शेड्यूल को देखने के बाद यह लगभग स्पष्ट हो गया है कि मार्च महीने में पटवारी परीक्षा होने की संभावना बहुत कम है। ऐसे में अब यह अनुमान लगाया जा रहा है कि HP Patwari Exam 2026 अप्रैल या मई महीने में आयोजित किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको पटवारी परीक्षा से जुड़ी संभावित परीक्षा तिथि, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और तैयारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। HP Patwari Exam Date 2026 (संभावित) फिलहाल आयोग की ओर से पटवारी परीक्षा की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन हाल ही में जारी किए गए CBT परीक्षा शेड्यूल को देखकर यह समझा जा सकता है क...