MP Assistant Professor Vacancy 2026: Subject Wise Notification, Exam Date & Eligibility


मध्य प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का इंतज़ार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ चुकी है। काफी समय से जिस नोटिफिकेशन का इंतजार किया जा रहा था, वह अब Madhya Pradesh Public Service Commission (MPPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

हाल के वर्षों में देखने को मिला है कि पहले केवल परीक्षा कैलेंडर जारी किया जाता था और नोटिफिकेशन में देरी होती थी। इस बार भी कुछ हद तक वही स्थिति रही, लेकिन अब अलग-अलग विषयों के लिए Assistant Professor Recruitment Advertisement एक-एक करके जारी किए जा चुके हैं।

MPPSC Assistant Professor Notification 2026 – क्या जारी हुआ है?

MPPSC की वेबसाइट के होमपेज पर “Recruitment Advertisement” सेक्शन में अब विभिन्न विषयों के नोटिफिकेशन उपलब्ध हैं। इनमें प्रमुख रूप से निम्न विषय शामिल हैं:

Political Science
Commerce
Yogic Science
Geology
Geography
History
Psychology
Higher Education (विभिन्न विषय)

हर विषय के लिए अलग-अलग विज्ञापन जारी किया गया है, जिसमें परीक्षा तिथि, आवेदन तिथि और पदों का विवरण दिया गया है।

Application Form अभी शुरू नहीं हुए हैं

यह बात साफ-साफ समझना जरूरी है कि अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।
MPPSC ने फिलहाल केवल यह सूचना दी है कि:

• ऑनलाइन आवेदन मार्च के अंतिम सप्ताह / अप्रैल से शुरू होंगे

• अंतिम तिथि भी नोटिफिकेशन में स्पष्ट रूप से दी गई है

• उम्मीदवारों को पहले से तैयारी के लिए पर्याप्त समय दिया गया है

इसका सीधा मतलब है कि अभी घबराने या जल्दबाजी करने की कोई जरूरत नहीं है।

Exam Calendar से पहले ही मिल चुका था संकेत

MPPSC द्वारा पहले जारी किए गए परीक्षा कैलेंडर में Assistant Professor परीक्षा को लेकर संभावित तिथियां पहले ही बता दी गई थीं। उसी के अनुसार अब:

• कुछ विषयों की परीक्षा जुलाई 2026
• कुछ की अगस्त 2026
• और कुछ विषयों की परीक्षा 30 अगस्त 2026 के आसपास निर्धारित की गई है

यानि आयोग पहले से ही यह संकेत दे चुका था कि Assistant Professor भर्ती 2026 में आयोजित की जाएगी।

Subject Wise Vacancy कैसे देखें?

उम्मीदवार MPPSC की वेबसाइट पर जाकर अपने विषय से संबंधित नोटिफिकेशन को अलग-अलग खोल सकते हैं। हर विज्ञापन में:

• कुल पदों की संख्या
• कैटेगरी वाइज सीटें
• परीक्षा तिथि
• आवेदन की अंतिम तिथि

स्पष्ट रूप से दी गई है।

उदाहरण के तौर पर:
• Geography में लगभग 70+ पद
• Political Science में भी लगभग 70 के आसपास पद
• अन्य विषयों में पदों की संख्या अलग-अलग है

इसलिए हर उम्मीदवार को अपने विषय का नोटिफिकेशन खुद जरूर चेक करना चाहिए।

MP Assistant Professor Eligibility 2026

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए योग्यता में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।

मुख्य योग्यता:

• संबंधित विषय में Master’s Degree (Post Graduation)
• साथ में NET / SET / PhD में से कोई एक अनिवार्य

जो अभ्यर्थी अभी NET परीक्षा दे चुके हैं या जिनका रिजल्ट आने वाला है, वे भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते रिजल्ट आवेदन प्रक्रिया के दौरान उपलब्ध हो जाए।

अभी उम्मीदवारों को क्या करना चाहिए?

क्योंकि:

नोटिफिकेशन आ चुका है
परीक्षा तिथि घोषित है
आवेदन प्रक्रिया में अभी समय है

इसलिए सबसे सही रणनीति यही है कि उम्मीदवार:

अपने विषय का सिलेबस ध्यान से देखें
पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र (PYQ) पढ़ें
तैयारी को अब टालने के बजाय तुरंत शुरू करें

सीटों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं है, इसलिए प्रतियोगिता का स्तर ऊँचा रहेगा।

Important Links 

Official Notification : Download PDF 
Official Website: Click Here 

FAQ – MP Assistant Professor 2026


Q1. MP Assistant Professor 2026 का notification जारी हुआ है?
हाँ, Madhya Pradesh Public Service Commission (MPPSC) ने subject-wise notification जारी कर दिया है।

Q2. MP Assistant Professor के form start हुए हैं?
नहीं, अभी application start नहीं हुए हैं। Form मार्च/अप्रैल 2026 से शुरू होंगे।

Q3. MP Assistant Professor exam date 2026 क्या है?
Exam जुलाई से अगस्त 2026 के बीच आयोजित होंगे, कुछ subjects की exam 30 अगस्त 2026 को होगी।

Q4. MP Assistant Professor eligibility क्या है?
Post Graduation + NET / SET / PhD अनिवार्य है।

Q5. क्या NET result pending candidate apply कर सकते हैं?
हाँ, अगर NET exam दे चुके हैं और result आने वाला है तो apply कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ