उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आ चुकी है। लंबे समय से जिस भर्ती का इंतजार किया जा रहा था, उसे आखिरकार जारी कर दिया गया है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के अंतर्गत कुल 32669 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती कांस्टेबल लेवल की है, जिसमें 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
यह भर्ती Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board द्वारा आयोजित की जा रही है।
UP Police Constable Vacancy 2026: पदों का विवरण
इस बार भर्ती को अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर जारी किया गया है, जिससे उम्मीदवारों को स्पष्ट जानकारी मिल सके।
सिविल पुलिस (पुरुष/महिला) - 10469
पीएसी / आर्म्ड पुलिस (केवल पुरुष) - 15131
स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (SSF) - 1341
महिला बटालियन - 2282
जेल वार्डन - 3456
कुल पद - 32669
नोट: यह सभी पद टेंटेटिव वैकेंसी हैं, संख्या में बदलाव की संभावना बहुत कम रहती है।
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)
• अभ्यर्थी का 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है
• अंतिम तिथि तक परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए
• 10वीं पास या 12वीं अपीयरिंग उम्मीदवार पात्र नहीं माने जाएंगे
आयु सीमा (Age Limit)
आयु की गणना 01 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी।
पुरुष उम्मीदवार
न्यूनतम: 18 वर्ष
अधिकतम: 22 वर्ष
महिला उम्मीदवार
न्यूनतम: 18 वर्ष
अधिकतम: 25 वर्ष
आरक्षण अनुसार छूट
OBC / SC / ST: 5 वर्ष की छूट
जनरल व EWS को कोविड आधारित अतिरिक्त छूट नहीं मिलेगी
आवेदन शुल्क (Application Fee)
General / OBC / EWS - ₹500
SC / ST - ₹400
आवेदन तिथि (Important Dates)
आवेदन शुरू: 31 दिसंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 30 जनवरी 2026
फॉर्म करेक्शन: 30 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक
One Time Registration (OTR)
आवेदन से पहले सभी उम्मीदवारों को OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) कराना अनिवार्य है।
जिन अभ्यर्थियों ने पहले से OTR किया हुआ है, वे सीधे आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की चयन प्रक्रिया कुल चार चरणों में पूरी होती है:
1. लिखित परीक्षा
2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
3. शारीरिक मानक परीक्षा (PST)
4. दस्तावेज़ सत्यापन (DV)
लिखित परीक्षा पैटर्न
कुल प्रश्न: 150
कुल अंक: 300
परीक्षा: ऑफलाइन (OMR शीट)
विषयवार प्रश्न
विषय प्रश्न अंक
सामान्य ज्ञान / करंट अफेयर्स 38 76
हिंदी 37 74
गणित 38 76
रीजनिंग 37 74
कुल 150 300
महत्वपूर्ण बदलाव
नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी
सभी प्रश्न हल करना फायदेमंद रहेगा
संभावित कट-ऑफ (Expected Cut Off)
पिछली भर्तियों के आधार पर:
जनरल (पुरुष): 210–225 अंक
जनरल (महिला): 150–165 अंक
इस बार नेगेटिव मार्किंग हटने के कारण कट-ऑफ पहले से अधिक रहने की संभावना है।
फिजिकल टेस्ट (PET / PST)
पुरुष उम्मीदवार
ऊंचाई:
सामान्य / OBC / SC: 168 सेमी
ST: 160 सेमी
सीना: 79–84 सेमी (5 सेमी फुलाव अनिवार्य)
दौड़: 4.8 किमी — 25 मिनट में
महिला उम्मीदवार
ऊंचाई:
सामान्य / OBC / SC: 152 सेमी
ST: 147 सेमी
वजन: न्यूनतम 40 किग्रा
दौड़: 2.4 किमी — 14 मिनट में
भर्ती प्रक्रिया में समय
पिछली भर्ती में विशेष परिस्थितियों के कारण प्रक्रिया लंबी चली थी। सामान्य स्थिति में यह भर्ती 6–8 महीनों में पूरी हो जाती है।
महत्वपूर्ण सलाह
• फॉर्म भरते समय नाम, जन्मतिथि, जाति, लिंग विशेष रूप से जांचें
• गलत जानकारी के कारण कई उम्मीदवार अंतिम चरण में बाहर हो जाते हैं
• फिजिकल की तैयारी अभी से शुरू करें, केवल लिखित परीक्षा पर निर्भर न रहें
Important Links
Official Notification : Download PDF
Official Website : Click Here
Also Read This
UP Police SI ASI Recruitment 2025 – 537 Vacancies | Eligibility, Age, Syllabus, Apply Date
UPSSSC Lekhpal Recruitment 2026 – 7994 Lekhpal Vacancy Apply Online
UP Police Constable Vacancy 2026 – FAQ
Q1. UP Police Constable भर्ती 2026 में कौन अप्लाई कर सकता है?
जो अभ्यर्थी 12वीं पास हैं और अंतिम तिथि तक इंटरमीडिएट पूरा कर चुके हैं।
Q2. 10वीं पास या 12वीं अपीयरिंग फॉर्म भर सकते हैं क्या?
नहीं, ऐसे उम्मीदवार पात्र नहीं माने जाएंगे।
Q3. कुल कितनी वैकेंसी आई है?
कुल 32669 पद जारी किए गए हैं।
Q4. फॉर्म भरने की तारीख क्या है?
31 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक।

0 टिप्पणियाँ