हर साल हजारों अभ्यर्थी Agniveer GD का फॉर्म भरते हैं, लेकिन सही दिशा में पढ़ाई करने वाले ही चयन तक पहुँच पाते हैं। इसी वजह से इस लेख में Agniveer GD 2026 का पूरा सिलेबस, एग्जाम पैटर्न, सब्जेक्ट वाइज टॉपिक, कितने सवाल आते हैं, कितने नंबर का पेपर होता है और नेगेटिव मार्किंग होगी या नहीं — इन सभी बातों को विस्तार से समझाया गया है।
अगर आप सच में तैयारी शुरू करना चाहते हैं, तो यह लेख अंत तक ध्यान से पढ़ना आपके लिए जरूरी है।
Agniveer GD 2026 Exam Overview
Agniveer GD की लिखित परीक्षा ऑनलाइन (CBT) मोड में आयोजित की जाती है। परीक्षा का स्तर 10वीं पास उम्मीदवारों को ध्यान में रखकर बनाया जाता है, लेकिन सवालों का चयन टॉपिक के भीतर से किया जाता है।
मुख्य बातें:
परीक्षा मोड: ऑनलाइन (Computer Based Test)
कुल प्रश्न: 50
कुल अंक: 100
समय: 60 मिनट
प्रश्न प्रकार: Objective (MCQ)
भाषा: हिंदी और इंग्लिश
Agniveer GD 2026 Exam Pattern (पूरा पैटर्न)
Agniveer GD परीक्षा में कुल 4 विषय होते हैं:
जनरल नॉलेज (GK) : 15 प्रश्न 30 अंक
जनरल साइंस : 15 प्रश्न 30 अंक
गणित (Maths) : 15 प्रश्न 30 अंक
रीजनिंग : 5 प्रश्न 10 अंक
कुल : 50 प्रश्न 100 अंक
हर सही उत्तर पर 2 अंक मिलते हैं।
Agniveer GD 2026 Negative Marking
अभ्यर्थियों के लिए एक राहत की खबर यह है कि Agniveer GD परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती।
पिछले वर्षों की परीक्षा के पैटर्न को देखें तो किसी भी गलत उत्तर पर अंक नहीं काटे गए हैं। इसी आधार पर 2026 में भी Negative Marking नहीं होने की पूरी संभावना है।
हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि बिना पढ़े तुक्का लगाना ही सही रणनीति है। चयन उन्हीं का होता है जो सटीक तैयारी के साथ अधिक से अधिक सही प्रश्न हल करते हैं।
Agniveer GD 2026 GK Syllabus (जनरल नॉलेज)
जनरल नॉलेज का हिस्सा सबसे ज्यादा विस्तृत होता है। इसमें स्टैटिक GK + करंट अफेयर्स दोनों शामिल रहते हैं।
GK के मुख्य टॉपिक:
• भारतीय इतिहास
प्राचीन भारत
मध्यकालीन भारत
आधुनिक भारत
• भारतीय संविधान
• भारतीय राजनीति
• भूगोल
भारत का भूगोल
विश्व भूगोल
• भारतीय अर्थव्यवस्था
• सामान्य विज्ञान से जुड़े सामान्य तथ्य
• खेल
• पुरस्कार और सम्मान
• महत्वपूर्ण दिवस
• किताबें और लेखक
• राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगठन
Current Affairs:
• पिछले 6 से 8 महीने के करंट अफेयर्स
• राष्ट्रीय घटनाएँ
• अंतरराष्ट्रीय समाचार
• रक्षा से जुड़े समाचार
• खेल और पुरस्कार
GK से कुल 15 प्रश्न आते हैं, जिनमें से 4–6 प्रश्न करंट अफेयर्स पर आधारित हो सकते हैं।
Agniveer GD 2026 General Science Syllabus
जनरल साइंस का स्तर 10वीं कक्षा तक का होता है, लेकिन सवाल सीधे और तथ्यात्मक होते हैं।
Science के टॉपिक:
1. Physics
गति और बल
कार्य, ऊर्जा और शक्ति
ऊष्मा
प्रकाश
विद्युत
चुंबकत्व
2. Chemistry
पदार्थ और उसकी अवस्थाएँ
तत्व, यौगिक और मिश्रण
अम्ल, क्षार और लवण
धातु और अधातु
रासायनिक अभिक्रिया
3. Biology
मानव शरीर
पाचन तंत्र
श्वसन तंत्र
रक्त परिसंचरण
पौधों के भाग
जन्तु और पौधों की कोशिकाएँ
पोषण
रोग और उनके कारण
जनरल साइंस से 15 प्रश्न आते हैं, इसलिए तीनों सेक्शन (Physics, Chemistry, Biology) को संतुलित रूप से पढ़ना जरूरी है।
Agniveer GD 2026 Maths Syllabus
गणित ऐसा विषय है जिसमें नियमित अभ्यास से अंक पक्के किए जा सकते हैं।
Maths के मुख्य टॉपिक:
संख्या पद्धति
दशमलव और भिन्न
प्रतिशत
लाभ और हानि
साधारण ब्याज
समय और कार्य
समय और दूरी
औसत
अनुपात और समानुपात
क्षेत्रमिति
त्रिकोणमिति (बेसिक)
सांख्यिकी
सरल समीकरण
Maths से 15 प्रश्न आते हैं। सवाल सीधे होते हैं लेकिन समय प्रबंधन जरूरी होता है।
Agniveer GD 2026 Reasoning Syllabus
रीजनिंग से केवल 5 प्रश्न आते हैं, लेकिन यही 10 अंक चयन और असफलता के बीच अंतर बना सकते हैं।
Reasoning के टॉपिक:
Analogies
Series
Coding-Decoding
Blood Relation
Direction Sense
Alphabet Test
Number Ranking
Odd One Out
Simple Puzzle
रीजनिंग में सवाल आसान होते हैं, लेकिन अभ्यास न होने पर समय ज्यादा लग सकता है।
Agniveer GD 2026 Passing Strategy
• GK और Science में तथ्य याद रखना जरूरी है
• Maths में रोज अभ्यास करें
• Reasoning के सभी टॉपिक कम से कम एक बार जरूर कवर करें
• Mock Test और Practice Test देना बहुत जरूरी है
• पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र देखें
FAQs – Agniveer GD 2026
Q1. Agniveer GD 2026 परीक्षा में कुल कितने प्रश्न आते हैं?
Agniveer GD परीक्षा में कुल 50 प्रश्न आते हैं।
Q2. Agniveer GD 2026 का पेपर कितने नंबर का होता है?
Agniveer GD का पेपर कुल 100 अंकों का होता है।
Q3. Agniveer GD 2026 में नेगेटिव मार्किंग है या नहीं?
नहीं, Agniveer GD परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती।
Q4. Agniveer GD 2026 की परीक्षा कितने समय की होती है?
Agniveer GD परीक्षा के लिए 60 मिनट का समय दिया जाता है।

0 टिप्पणियाँ