BTSC JE Vacancy 2025 Re-Open: 2800+ Junior Engineer Form Date, Eligibility & Latest Update

BTSC JE Vacancy 2025 Re-Open: 2800+ Junior Engineer Form Date, Eligibility & Latest Update

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की ओर से Junior Engineer (JE) भर्ती 2025 को लेकर एक अहम अपडेट जारी किया गया है। आयोग ने सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ब्रांच के लिए चल रही भर्ती में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को दोबारा (Re-Open) कर दिया है।

यह मौका उन सभी अभ्यर्थियों के लिए है जो पहले किसी तकनीकी समस्या, सर्वर डाउन या अन्य कारणों से आवेदन नहीं कर पाए थे। BTSC ने आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए आवेदन की नई तिथि घोषित कर दी है।


BTSC JE Vacancy 2025: Total Posts Details

इस भर्ती के अंतर्गत कुल 2809 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनका विवरण इस प्रकार है:

Junior Engineer (Civil)
कुल पद: 2653
पहले 2500+ पद थे, जिन्हें बढ़ाकर 2653 कर दिया गया है

Junior Engineer (Mechanical)
कुल पद: 70

Junior Engineer (Electrical)
कुल पद: 86

कुल मिलाकर यह भर्ती 2800+ (2809) पदों की है, जो हाल के वर्षों में JE लेवल की एक बड़ी भर्ती मानी जा रही है।


BTSC JE Online Form 2025 Re-Open Dates (Latest Update)

BTSC द्वारा जारी आवश्यक सूचना के अनुसार:

• पहले आवेदन की अंतिम तिथि: 12 जनवरी 2026

• अब ऑनलाइन आवेदन दोबारा खुलेगा:
आवेदन शुरू: 22 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 30 जनवरी 2026

आयोग को कई अभ्यर्थियों द्वारा यह सूचना दी गई थी कि अंतिम दिनों में पोर्टल पर आवेदन करते समय तकनीकी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसी को ध्यान में रखते हुए आवेदन तिथि को दोबारा खोला गया है।


Important Point: Cut Off Date Unchanged

हालांकि आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है, लेकिन कट-ऑफ डेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Cut Off Date:
12 जनवरी 2026

इसका मतलब यह है कि:

शैक्षणिक प्रमाण पत्र
डिप्लोमा सर्टिफिकेट
जाति प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

सभी दस्तावेज 12 जनवरी 2026 तक जारी होने चाहिए।
12 जनवरी 2026 के बाद जारी कोई भी दस्तावेज इस भर्ती के लिए मान्य नहीं होगा।

यह निर्देश विज्ञापन की कंडिका-8 (महत्वपूर्ण निर्देश) में स्पष्ट रूप से उल्लेखित है।


BTSC JE Eligibility Criteria 2025

Educational Qualification

उम्मीदवार के पास संबंधित ब्रांच में Diploma in Engineering होना अनिवार्य है

डिप्लोमा AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से होना चाहिए

Distance Learning / Distance Diploma मान्य नहीं है

केवल B.Tech / Degree वाले उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते

जिन उम्मीदवारों के पास Diploma + Degree दोनों हैं, वे भी डिप्लोमा के आधार पर ही आवेदन करेंगे

Freshers Eligibility

जिन अभ्यर्थियों का डिप्लोमा रिजल्ट 12 जनवरी 2026 से पहले घोषित हो चुका है, वे आवेदन कर सकते हैं


BTSC JE Age Limit 2025

श्रेणी के अनुसार आयु सीमा:

General Male: 18 से 37 वर्ष
General Female: 18 से 40 वर्ष
OBC / EBC (Male & Female): 18 से 40 वर्ष
SC / ST (Male & Female): 18 से 42 वर्ष


BTSC JE Application Fee 2025

सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क: ₹100
भुगतान का माध्यम: केवल ऑनलाइन
कोई ऑफलाइन भुगतान विकल्प उपलब्ध नहीं है


BTSC JE Salary Structure

चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा:

वेतनमान: ₹9300 – ₹34,800
Pay Level: Level 7
Grade Pay: ₹4200
इसके अतिरिक्त DA, HRA, TA एवं अन्य सरकारी भत्ते देय होंगे


BTSC JE Reservation Details

बिहार राज्य की मूल निवासी महिला उम्मीदवारों को 35% आरक्षण

कुल पदों में:
40% पद बिहार के उम्मीदवारों के लिए
60% पद ऑल इंडिया (Other State) के लिए खुले
अन्य राज्य के उम्मीदवार General Category में गिने जाएंगे

बिहार की महिला उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती एक Golden Opportunity मानी जा रही है।


BTSC JE Selection Process 2025

चयन प्रक्रिया निम्न चरणों में पूरी होगी:

Computer Based Test (CBT) – 100 अंक
अनुभव के आधार पर अंक
Document Verification

Experience Marks Details

CBT अंकों का 75% मेरिट में जोड़ा जाएगा
शेष 25 अंक कार्य अनुभव के लिए
प्रति वर्ष अनुभव पर 5 अंक
अधिकतम 5 वर्ष (25 अंक) तक अनुभव मान्य

यदि अनुभव पूरा वर्ष नहीं है, तो दिनों के आधार पर Pro-Rata Calculation की जाएगी।


BTSC JE Exam Pattern 2025

परीक्षा मोड: CBT
कुल प्रश्न: 100
कुल अंक: 100
समय: 2 घंटे
नेगेटिव मार्किंग: 0.25 अंक
प्रश्न पत्र: हिंदी और अंग्रेजी

यदि परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट में होगी तो Normalization लागू किया जाएगा।


BTSC JE Syllabus 2025

सिलेबस तीन वर्षीय डिप्लोमा के आधार पर होगा
केवल Technical Subjects से प्रश्न पूछे जाएंगे
कोई GK / GS / Non-Technical नहीं होगा

Civil Engineering Major Subjects
Surveying
Estimation & Costing
RCC
Soil Mechanics
Fluid Mechanics & Hydraulics
Irrigation Engineering
Environmental Engineering
Transportation Engineering
Strength of Materials
Structural Analysis
Steel Design
Building Materials



BTSC JE Form Filling Important Instructions

• आवेदन करते समय Active Mobile Number और Email ID दर्ज करें

• फोटो:
3 महीने से पुराना न हो
सफेद बैकग्राउंड
आंख खुली हो
चश्मा न लगा हो

• पहचान पत्र के लिए Aadhaar Card प्राथमिक रूप से मान्य

• सभी दस्तावेज स्पष्ट और सही होने चाहिए


Important Links 

Reopen Notification : Download PDF 
Official Website : Click Here 


FAQs: BTSC JE Vacancy 2025


Q1. BTSC JE भर्ती 2025 का फॉर्म दोबारा कब से खुला है?
BTSC JE भर्ती का ऑनलाइन फॉर्म 22 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक दोबारा खुला है।

Q2. क्या आवेदन तिथि बढ़ने से कट-ऑफ डेट भी बदली है?
नहीं, कट-ऑफ डेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सभी दस्तावेज 12 जनवरी 2026 तक जारी होने चाहिए।

Q3. क्या डिस्टेंस लर्निंग से डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, डिस्टेंस लर्निंग डिप्लोमा मान्य नहीं है। केवल रेगुलर डिप्लोमा वाले उम्मीदवार ही पात्र हैं।

Q4. BTSC JE भर्ती में परीक्षा कितने अंकों की होगी?
BTSC JE भर्ती में 100 अंकों का CBT (Computer Based Test) होगा, जिसमें 0.25 नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी।


Also Read This 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ