UP Police Constable Syllabus 2026 in Hindi: New Exam Pattern, No Negative Marking

UP Police Constable Syllabus 2026 in Hindi: New Exam Pattern, No Negative Marking

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे साथियों के लिए सबसे जरूरी चीज होती है – सही और क्लियर सिलेबस की जानकारी। क्योंकि जब तक आपको यह साफ नहीं होगा कि किस सब्जेक्ट से क्या पढ़ना है और क्या नहीं, तब तक आपकी तैयारी सही दिशा में आगे नहीं बढ़ पाएगी।

इस बार UP Police Constable New Recruitment में कई ऐसे बदलाव हुए हैं जो सीधे आपकी तैयारी और कटऑफ दोनों को प्रभावित करेंगे। इसलिए इस ब्लॉग में हम आपको नया एग्जाम पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग, सब्जेक्ट-वाइज सिलेबस और तैयारी का सही तरीका आसान भाषा में समझाने वाले हैं।


UP Police Constable Exam 2026: एक नजर में जानकारी

कुल पद: 32,679
योग्यता: 12वीं पास
लिखित परीक्षा: 150 प्रश्न
कुल अंक: 300
समय: 2 घंटे
नेगेटिव मार्किंग: ❌ नहीं
परीक्षा मोड: OMR आधारित

इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह है कि नेगेटिव मार्किंग पूरी तरह खत्म कर दी गई है, यानी अब हर सवाल बेझिझक अटेम्प्ट किया जा सकता है।


UP Police Constable Exam Pattern 2026

इस परीक्षा में कुल 4 सब्जेक्ट पूछे जाएंगे और सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे।


सामान्य ज्ञान (GK) : 38 Question 76 Marks 
हिंदी : 37 Question 74 Marks
गणित (Maths) : 38 Question 76 Marks 
रीजनिंग : 37 Question 74 Marks 

कुल : 150 Question 300 Marks 
हर एक प्रश्न 2 नंबर का होगा और गलत उत्तर पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।


General Knowledge (GK) Syllabus – 38 Questions

सामान्य ज्ञान में इस बार परंपरागत GK से कम और स्पेशल/करंट टॉपिक से ज्यादा सवाल देखने को मिलेंगे।

परंपरागत GK (लगभग 8–10 प्रश्न)
भारतीय इतिहास
भारतीय संविधान
भारतीय अर्थव्यवस्था
भारत एवं विश्व भूगोल
सामान्य विज्ञान (Physics, Chemistry, Biology)
उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान

स्पेशल GK टॉपिक्स (लगभग 25–30 प्रश्न)
करंट अफेयर्स (राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय)
भारत के पड़ोसी देश
अंतरराष्ट्रीय संगठन
पुरस्कार और सम्मान
देश, राजधानी और मुद्रा
महत्वपूर्ण दिवस
साइबर क्राइम
GST
विमुद्रीकरण
पर्यावरण और पारिस्थितिकी
जनसंख्या, नगरीकरण
कृषि, वाणिज्य और व्यापार
आंतरिक सुरक्षा
मानवाधिकार
उत्तर प्रदेश प्रशासनिक व्यवस्था

साफ शब्दों में कहें तो GK अब पूरी तरह करंट + स्पेशल टॉपिक बेस्ड हो चुकी है।


Hindi Syllabus – 37 Questions

हिंदी इस परीक्षा का सबसे सेफ और स्कोरिंग सब्जेक्ट माना जाता है। अगर सही तरीके से तैयारी की जाए तो यहां से 35+ स्कोर करना बिल्कुल संभव है।

हिंदी व्याकरण
वर्णमाला
विराम चिन्ह
तद्भव – तत्सम
पर्यायवाची शब्द
विलोम शब्द
अनेकार्थी शब्द
वाक्यांश के लिए एक शब्द
समरूपी भिन्नार्थक
अशुद्ध वाक्यों का शुद्धिकरण
लिंग, वचन, कारक
संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण
क्रिया, काल, वाच्य
अव्यय
उपसर्ग और प्रत्यय
संधि और समास

हिंदी साहित्य
मुहावरे और लोकोक्तियां
रस
छंद
अलंकार
अपठित गद्यांश
लेखक और उनकी रचनाएं
हिंदी भाषा में दिए जाने वाले पुरस्कार


Maths Syllabus – 38 Questions

गणित में इस बार रीजनिंग के कुछ टॉपिक भी शामिल कर दिए गए हैं, इसलिए मैथ्स को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है।

अंकगणित (Arithmetic)
संख्या पद्धति
सरलीकरण
दशमलव और भिन्न
LCM और HCF
अनुपात और समानुपात
प्रतिशत
लाभ और हानि
छूट
साधारण ब्याज
चक्रवृद्धि ब्याज
औसत
समय और कार्य
समय, दूरी और चाल

डेटा इंटरप्रिटेशन
टेबल
ग्राफ
चार्ट

मेंसुरेशन
क्षेत्रफल और आयतन
अंकगणितीय गणना


Reasoning Syllabus – 37 Questions

इस बार एक बहुत बड़ा बदलाव हुआ है – मानसिक अभिरुचि (Mental Aptitude) पूरी तरह हटा दी गई है।

बुद्धिलब्धि (IQ)
समानता और असमानता
श्रेणी (Series)
कोडिंग – डिकोडिंग
संकेत लिपि
दिशा ज्ञान
रक्त संबंध
वर्णमाला आधारित प्रश्न
वेन आरेख
चार्ट और आकृति

तार्किक क्षमता (Logical Ability)
समस्या समाधान
विश्लेषण
निर्णय क्षमता
विजुअल मेमोरी
वर्गीकरण
संख्या श्रंखला
अमूर्त विचार
प्रतीक और सामंजस्य

जब सिलेबस में मानसिक अभिरुचि नहीं है, तो उसे पढ़ने का कोई मतलब नहीं बनता।


Cut Off को लेकर जरूरी बात

• इस बार वैकेंसी पिछली भर्ती से लगभग आधी है

• नेगेटिव मार्किंग नहीं होने की वजह से कटऑफ बढ़ेगी

• पिछली कटऑफ में कम से कम 10–12 नंबर जोड़कर चलें

• अलग-अलग पोस्ट के लिए अलग-अलग कटऑफ होगी


तैयारी कैसे करें? (Simple Strategy)

1) सिलेबस को पेन-कॉपी में लिखकर सामने चिपका लें

2) पहले GK और हिंदी मजबूत करें

3) मैथ्स और रीजनिंग में रोज प्रैक्टिस करें

5) मॉक टेस्ट और क्विज पर फोकस रखें

6) बिना सिलेबस वाले टॉपिक बिल्कुल न पढ़ें


FAQs

Q1 UP Police Constable 2026 में नेगेटिव मार्किंग है या नहीं?
नहीं, इस बार नेगेटिव मार्किंग पूरी तरह खत्म कर दी गई है। गलत उत्तर देने पर कोई नंबर नहीं कटेगा।

Q2 UP Police Constable लिखित परीक्षा में कुल कितने प्रश्न होंगे?
लिखित परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे और हर प्रश्न 2 नंबर का होगा। पूरा पेपर 300 अंकों का रहेगा।

Q3 क्या UP Police Constable सिलेबस से मानसिक अभिरुचि हटा दी गई है?
हाँ, नए सिलेबस में मानसिक अभिरुचि (Mental Aptitude) पूरी तरह हटा दी गई है, इसलिए इसे पढ़ने की जरूरत नहीं है।

Q4 UP Police Constable परीक्षा में सबसे ज्यादा स्कोरिंग सब्जेक्ट कौन सा है?
हिंदी सबसे ज्यादा स्कोरिंग सब्जेक्ट माना जा रहा है, सही तैयारी के साथ इसमें 35+ अंक आसानी से लाए जा सकते हैं।


Also Read This 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ