रेलवे बोर्ड द्वारा जारी नए गजट नोटिफिकेशन के बाद यह साफ हो गया है कि RPF Constable & SI Recruitment 2026 पूरी तरह से अलग भर्ती प्रक्रिया के तहत आयोजित की जाएगी और इसका SSC GD से कोई संबंध नहीं है। हालांकि, इस बार भर्ती में शारीरिक मापदंड (Physical Standards) को CAPF (Central Armed Police Forces) की तर्ज पर लागू किया गया है, जो उम्मीदवारों के लिए सबसे बड़ा बदलाव है।
RPF Recruitment 2026 Overview
Railway Protection Force
रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स भारतीय रेलवे की एक महत्वपूर्ण सुरक्षा इकाई है। हर साल लाखों युवा इसमें भर्ती का इंतजार करते हैं। 2026 में आने वाली भर्ती में 5500+ पद होने की संभावना है, जिसमें Constable (Executive) और Sub Inspector (SI) दोनों पद शामिल होंगे।
संभावित पदों का विवरण:
• RPF Constable (Executive)
• RPF Sub Inspector (Executive)
भर्ती प्रक्रिया:
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
शारीरिक मापदंड परीक्षण (PMT)
दस्तावेज सत्यापन (DV)
RPF भर्ती 2026 में सबसे बड़ा बदलाव क्या है?
इस भर्ती से जुड़ा सबसे बड़ा बदलाव हाइट और फिजिकल स्टैंडर्ड को लेकर है। पहले जहां RPF Constable के लिए न्यूनतम हाइट 165 सेमी थी, अब इसे बढ़ाकर 170 सेमी कर दिया गया है।
रेलवे बोर्ड ने साफ कहा है कि:
“RPF में अब भर्ती के लिए शारीरिक मापदंड CAPFs के बराबर होंगे।”
यह बदलाव केवल फिजिकल स्टैंडर्ड में किया गया है, न कि भर्ती कराने वाली एजेंसी में।
यह कहीं भी नहीं कहा गया है कि RPF भर्ती SSC कराएगा।
RPF Constable Physical Eligibility 2026
पुरुष उम्मीदवारों के लिए:
न्यूनतम ऊंचाई: 170 सेमी
सीना: 80 सेमी (फुलाकर 85 सेमी)
महिला उम्मीदवारों के लिए:
न्यूनतम ऊंचाई: 157 सेमी
सीना माप लागू नहीं
विशेष छूट
जिन उम्मीदवारों की उम्र 20 वर्ष से कम है, उन्हें ऊंचाई में 2.5 सेमी की छूट दी जाएगी
यानी उनकी हाइट 167.5 सेमी मानी जाएगी।
RPF SI Physical Eligibility 2026
पुरुष:
ऊंचाई: 170 सेमी
सीना: 80-85 सेमी
महिला:
ऊंचाई: 157 सेमी
Age Limit (आयु सीमा)
RPF Constable Age Limit 2026
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 23 वर्ष
RPF SI Age Limit 2026
न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
अधिकतम आयु: 25 वर्ष
आरक्षण के अनुसार छूट:
SC/ST: 5 वर्ष
OBC: 3 वर्ष
Educational Qualification
Constable (Executive):
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास
Sub Inspector (SI):
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation
यहां किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है।
RPF Exam Pattern 2026
RPF भर्ती की परीक्षा ऑनलाइन CBT मोड में आयोजित होगी। परीक्षा पैटर्न पूरी तरह से पहले जैसा ही रहेगा।
कुल प्रश्न: 120
कुल अंक: 120
समय: 90 मिनट
नेगेटिव मार्किंग: 1/3 अंक
विषयवार प्रश्न वितरण
General Awareness - 50
Arithmetic - 35
General Intelligence & Reasoning - 35
कुल - 120
Selection Process
RPF Recruitment 2026 में चयन निम्न चरणों में होगा:
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
शारीरिक मापदंड परीक्षण (PMT)
दस्तावेज सत्यापन (DV)
CBT में क्वालिफाई करने के बाद ही उम्मीदवारों को फिजिकल के लिए बुलाया जाएगा।
RPF Recruitment 2026 Notification Date
रेलवे ग्रुप-D की भर्ती प्रक्रिया जनवरी से फरवरी तक चलेगी। पिछले अनुभव के अनुसार, Railway Group D की आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के 10–15 दिन बाद RPF भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होता है।
इस आधार पर अनुमान है कि:
RPF Notification 2026: फरवरी 2026
Online Form Start: फरवरी–मार्च 2026
Cut Off को लेकर क्या स्थिति रहेगी?
पिछली RPF भर्ती (4208 पद) में भी कट-ऑफ बहुत ज्यादा नहीं गया था। इसकी वजह यह है कि:
अधिकतर उम्मीदवार ऑनलाइन तैयारी करते हैं
निरंतर पढ़ाई की कमी रहती है
फिजिकल के कारण काफी उम्मीदवार बाहर हो जाते हैं
अगर आप सिलेबस के अनुसार नियमित तैयारी करते हैं, तो चयन की संभावना काफी अच्छी रहती है।
FAQs – RPF Constable & SI Recruitment 2026
Q1. क्या RPF Constable और SI की भर्ती 2026 में आएगी?
हाँ, RPF Constable और SI की भर्ती 2026 में आने की पूरी संभावना है। रेलवे बोर्ड द्वारा नए नियम लागू किए जा चुके हैं, जिससे भर्ती प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है।
Q2. क्या RPF भर्ती SSC GD के साथ मर्ज होगी?
नहीं, RPF भर्ती का SSC GD से कोई संबंध नहीं है। केवल शारीरिक मापदंड CAPF की तर्ज पर किए गए हैं, भर्ती रेलवे द्वारा ही कराई जाएगी।
Q3. RPF Constable भर्ती 2026 में हाइट कितनी होगी?
RPF Constable के लिए पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम हाइट 170 सेमी और महिला उम्मीदवारों के लिए 157 सेमी रखी गई है।

0 टिप्पणियाँ