Group Y का एग्जाम पैटर्न हर बार लगभग सेम ही रहता है। इसमें न तो बहुत हाई लेवल मैथ आती है और न ही बहुत गहरी साइंस। यहाँ ज़रूरत होती है सही टॉपिक की समझ, अच्छी प्रैक्टिस और टाइम मैनेजमेंट की।
Group Y Exam Pattern
Group Y का Written Exam कुल 50 सवालों का होता है।
कुल प्रश्न: 50
कुल अंक: 50
समय: 45 मिनट
नेगेटिव मार्किंग: होती है
हर सवाल 1 नंबर का होता है। पेपर दो हिस्सों में बंटा होता है –
पहला हिस्सा RAGA सेक्शन और दूसरा English सेक्शन।
RAGA Section
RAGA सेक्शन में कुल 30 सवाल होते हैं। यह तीन विषयों से मिलकर बनता है:
1. Reasoning
2. Basic Mathematics
3. General Awareness / General Science
Group Y में सबसे ज़्यादा वेटेज RAGA का ही रहता है, इसलिए इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।
Reasoning Syllabus (सबसे ज़्यादा सवाल)
Reasoning Group Y का सबसे बड़ा हिस्सा है। इसमें लगभग 14 से 15 प्रश्न देखने को मिलते हैं। जो बच्चे Reasoning में मजबूत होते हैं, उनके RAGA सेक्शन में अच्छे नंबर अपने आप बन जाते हैं।
Reasoning में Verbal और Non-Verbal दोनों तरह के सवाल आते हैं।
Reasoning के टॉपिक:
Direction & Distance
Number Series
Mathematical Operations
Number Ranking
Time Sequence
Classification
Missing Number
Blood Relation
Coding – Decoding
Clock
Calendar
Venn Diagram
Tallest / Shortest
Alphabet Test
Analogy
Logical Sequence of Words
Seating Arrangement
Non-Verbal Reasoning (Figure Based)
Reasoning में सवाल ज़्यादातर सीधे होते हैं, लेकिन अगर प्रैक्टिस कम है तो टाइम ज़्यादा लग जाता है। इसलिए रोज़ाना 20–25 सवाल Reasoning के ज़रूर लगाने चाहिए।
Basic Mathematics Syllabus
Group Y में Mathematics से लगभग 8 से 9 प्रश्न पूछे जाते हैं। मैथ का लेवल बेसिक होता है, लेकिन Calculation सही और तेज़ होनी चाहिए।
Mathematics के टॉपिक:
Ratio & Proportion
Average
LCM & HCF
Profit & Loss
Time, Speed & Distance
Percentage
Simplification
Fraction
Mensuration
Triangle का Area
Rectangle का Area
Surface Area & Volume
Cube
Cuboid
Probability (Basic)
Simple Trigonometry
Maths में सवाल ज़्यादा घुमाकर नहीं पूछे जाते। अगर फॉर्मूले याद हैं और रोज़ प्रैक्टिस की है, तो यह सेक्शन स्कोरिंग बन जाता है।
General Awareness / General Science Syllabus
GS से Group Y में लगभग 5 से 7 प्रश्न आते हैं। इसमें बहुत ज़्यादा गहराई में पढ़ने की जरूरत नहीं होती। सवाल नॉर्मल लेवल के होते हैं।
GS में शामिल टॉपिक:
General Science
Physics (Basic)
Chemistry (Basic)
Biology (Basic)
Civics / Polity
संविधान की सामान्य जानकारी
Fundamental Rights
Fundamental Duties
History
Ancient और Modern History से 1–2 सवाल
Geography
बहुत लिमिटेड
नदियाँ, पर्वत, राज्य आदि
Current Affairs
पिछले 6 महीने
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ
Basic Computer
Full Forms
Basic Operations
Computer Fundamentals
GS में सवाल सीधे होते हैं, घुमावदार नहीं। जो बच्चे रोज़ थोड़ा-थोड़ा रिवीजन करते रहते हैं, उनके लिए यह सेक्शन मुश्किल नहीं रहता।
English Section (20 Questions)
English सेक्शन Group Y में पूरा 20 नंबर का होता है। इसमें कुल 20 सवाल पूछे जाते हैं।
English Question Pattern:
Grammar: 12–13 सवाल
Vocabulary: 4–5 सवाल
Reading Passage:
1 Passage
3–4 सवाल
Grammar के टॉपिक:
Tense
Articles
Prepositions
Error Spotting
Fill in the Blanks
Sentence Improvement
Vocabulary में:
Synonyms
Antonyms
One Word Substitution
English का लेवल बहुत कठिन नहीं होता, लेकिन Grammar क्लियर होना ज़रूरी है। जिन बच्चों की Grammar कमजोर होती है, उन्हें यहाँ नंबर खोने पड़ते हैं।
Group Y Preparation के लिए जरूरी बातें
सिलेबस से बाहर पढ़ाई न करें
Reasoning और English पर ज़्यादा ध्यान दें
Maths में रोज़ प्रैक्टिस रखें
GS में बार-बार रिवीजन करें
Mock Test ज़रूर दें
Also Read This
Agniveer Vayu Group Y Syllabus – FAQs (Short & Clear)
Q1. Agniveer Vayu Group Y का पेपर कितने नंबर का होता है?
Group Y का Written Exam कुल 50 नंबर का होता है, जिसमें 50 प्रश्न पूछे जाते हैं।
Q2. Group Y के एग्जाम में कौन-कौन से सब्जेक्ट आते हैं?
Group Y में Reasoning, Basic Mathematics, General Awareness/Science और English से प्रश्न आते हैं।
Q3. Group Y के एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग होती है क्या?
हाँ, Group Y में नेगेटिव मार्किंग होती है, इसलिए सवाल सोच-समझकर करना जरूरी है।
Q4. Group Y के लिए सबसे ज़्यादा इंपॉर्टेंट सब्जेक्ट कौन-सा है?
Group Y में Reasoning और English सबसे ज़्यादा स्कोरिंग माने जाते हैं, इन्हीं पर ज्यादा फोकस करना चाहिए।

0 टिप्पणियाँ