रेलवे ग्रुप डी का इंतज़ार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आ चुकी है। RRB Group D 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है, और इसी के साथ लाखों छात्रों की तैयारी अब असली मोड़ पर आ गई है। लंबे समय से जिस भर्ती का इंतजार किया जा रहा था, उसमें इस बार बड़ी संख्या में पद निकलने की उम्मीद है, जिससे प्रतियोगिता जरूर बढ़ेगी लेकिन मौके भी ज्यादा मिलेंगे। ऐसे में सबसे जरूरी सवाल यही है कि ग्रुप डी के इस नए एग्जाम में क्या पढ़ना है और क्या नहीं, ताकि मेहनत सही दिशा में लग सके। इसी को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में आपको RRB Group D 2026 का पूरा सिलेबस और एग्जाम पैटर्न आसान भाषा में बताया गया है, ताकि आप बिना किसी कन्फ्यूजन के अपनी तैयारी शुरू कर सकें।
RRB Group D 2026 Selection Process
रेलवे ग्रुप डी का सिलेक्शन प्रोसेस ज्यादा कॉम्प्लिकेटेड नहीं है, लेकिन इसमें कंसिस्टेंसी और फिजिकल फिटनेस दोनों की जरूरत होती है।
Computer Based Test (CBT)
Physical Efficiency Test (PET)
Document Verification (DV)
Medical Examination
यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि ग्रुप डी में CBT सिर्फ एक ही होता है, CBT-1 और CBT-2 जैसा कोई सिस्टम नहीं है। CBT क्लियर करते ही आप सीधे PET के लिए क्वालीफाई करते हैं।
RRB Group D Exam Pattern 2026
CBT एग्जाम में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं और समय होता है 90 मिनट।
Mathematics - 25 Questions Marks 25
Reasoning - 30 Questions Marks 30
General Science - 25 Questions Marks 25
General Awareness - 20 Questions Marks 20
Total 100 Questions Marks 100
यहां सबसे इंपॉर्टेंट पॉइंट ये है कि General Science को GS से अलग रखा गया है। यानी साइंस को अलग से गंभीरता से पढ़ना जरूरी है।
Reasoning Syllabus for RRB Group D 2026
रीजनिंग में रेलवे इस बार बहुत ज्यादा घुमावदार सवाल नहीं पूछ रहा, लेकिन बेसिक टॉपिक्स को गहराई से चेक किया जा रहा है।
सबसे जरूरी टॉपिक्स
Coding – Decoding (लगभग 3 प्रश्न)
Alphabetical Order / Alphabet Series (3–4 प्रश्न)
Analogy (Similarity) – 3 प्रश्न
Odd One Out – 1 से 2 प्रश्न
Blood Relation – 1 प्रश्न (लगभग फिक्स)
Syllogism – 1 प्रश्न
Seating Arrangement – 2 प्रश्न
Mathematical Operation – 3–4 प्रश्न
Number Series – 2 प्रश्न
Direction Sense – 1–2 प्रश्न
जिन टॉपिक्स को नजरअंदाज नहीं करें
Puzzle (अब सवाल बन रहे हैं)
Inequality (कुछ शिफ्ट में दिखी है)
Ranking & Order
Venn Diagram (कभी-कभी)
Non-Verbal Reasoning और Figure Counting बहुत कम पूछी गई है, लेकिन पूरी तरह छोड़ना भी ठीक नहीं है।
Mathematics Syllabus for RRB Group D 2026
मैथ्स में सवाल सीधे और NCERT बेस्ड लेवल के आ रहे हैं। अगर आपका बेसिक मजबूत है, तो यह सेक्शन स्कोरिंग बन सकता है।
मुख्य टॉपिक्स
Number System
Decimal & Fraction
LCM & HCF
Ratio & Proportion
Percentage
Profit & Loss
Simple Interest & Compound Interest
Time & Work
Time & Distance
Mensuration
Algebra (Basic)
Geometry
Trigonometry
Statistics
यहां फॉर्मूले रटने से ज्यादा जरूरी है उनका सही इस्तेमाल समझना।
General Science (सबसे जरूरी सेक्शन)
ग्रुप डी में साइंस को अलग से 25 नंबर दिए गए हैं, इसलिए इसे हल्के में लेना सबसे बड़ी गलती हो सकती है।
क्या पढ़ना जरूरी है?
NCERT Class 10 तक की पूरी Science
Life Science (Biology) – ज्यादा वेटेज
Physics के बेसिक कॉन्सेप्ट
Chemistry के दैनिक जीवन से जुड़े टॉपिक्स
Vitamin & Deficiency Diseases
Human Body Systems
Force, Motion, Work & Energy
Electricity & Magnetism (Basic)
साफ शब्दों में कहें तो 10वीं तक की NCERT Science पूरी पढ़नी ही पड़ेगी।
General Awareness & Current Affairs
GA सेक्शन छोटा है लेकिन स्कोर को ऊपर-नीचे करने की ताकत रखता है।
Current Affairs में फोकस करें
Sports (ICC, IPL, FIFA, Olympics, Asian Games)
Awards & Honours
Appointments
Books & Authors
National & International Summits
Government Schemes (Central & State)
Science & Technology
Important Days & Themes
Military Exercises
CM, Governor, Cabinet Ministers
Static GK Topics
Indian History & Freedom Struggle
Important Articles of Constitution
National Parks & Wildlife Sanctuaries
Dams & Rivers
Mountains & Passes
Folk Dance & Festivals
Temples & Monuments
World Organizations & Headquarters
First in India
Computer Basics
Famous Personalities
RRB Group D 2026 Preparation Strategy
पहले Syllabus Fix करें
NCERT को बेस बनाएं
रोज Reasoning + Maths की Practice
Weekly Current Affairs Revision
Science के लिए Concept + Short Notes
Mock Test जरूर दें
RRB Group D 2026 FAQs
प्रश्न 1. RRB Group D 2026 का सिलेबस कौन तय करता है?
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ग्रुप डी परीक्षा का सिलेबस तय करता है।
प्रश्न 2. ग्रुप डी सिलेबस में कौन-कौन से विषय शामिल होते हैं?
इसमें गणित, रीजनिंग, सामान्य विज्ञान और सामान्य जागरूकता शामिल होती है।
प्रश्न 3. क्या ग्रुप डी का सिलेबस 10वीं कक्षा पर आधारित होता है?
हाँ, ग्रुप डी परीक्षा का सिलेबस मुख्य रूप से 10वीं कक्षा स्तर का होता है।
प्रश्न 4. ग्रुप डी परीक्षा में सबसे महत्वपूर्ण विषय कौन सा है?
रीजनिंग और सामान्य विज्ञान सबसे अधिक अंक वाले विषय होते हैं।

0 टिप्पणियाँ