HP Home Guard Syllabus 2026 & Exam Pattern: Written Test में क्या आएगा? पूरी जानकारी

HP Home Guard Syllabus 2026 & Exam Pattern: Written Test में क्या आएगा? पूरी जानकारी

हिमाचल प्रदेश में जैसे-जैसे भर्तियों का सिलसिला तेज हो रहा है, वैसे ही HP Home Guard Bharti 2026 को लेकर भी उम्मीदवारों के मन में काफी सवाल हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि HP Home Guard Syllabus 2026 क्या है? Exam Pattern कैसा रहेगा? Written Test में क्या आएगा?

अगर आप भी इस भर्ती का फॉर्म भरने की सोच रहे हैं या तैयारी शुरू कर चुके हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए पूरा गाइड का काम करेगा। यहां हम सिलेबस, एग्जाम पैटर्न, मार्किंग स्कीम और सही तैयारी की दिशा – सब कुछ साफ और सरल भाषा में समझेंगे।


HP Home Guard Exam Pattern 2026 

सबसे पहले एग्जाम पैटर्न समझ लेते हैं, क्योंकि बिना पैटर्न जाने तैयारी करना मतलब आधी तैयारी अधूरी छोड़ देना।

लिखित परीक्षा (Written Test)

कुल अंक: 50 Marks
कुल प्रश्न: 50 Questions
प्रश्न प्रकार: Objective (MCQ)
प्रत्येक प्रश्न: 1 अंक
संभावित समय: 1 घंटा
नेगेटिव मार्किंग: सामान्यतः नहीं (नोटिफिकेशन में कन्फर्म करें)

डॉक्यूमेंट / एजुकेशन वेटेज

कुल: 50 Marks

यानी पूरा चयन 100 अंकों पर आधारित रहेगा —
50 अंक Written Test + 50 अंक दस्तावेज़ / शैक्षणिक योग्यता

यहीं पर असली खेल है। क्योंकि लिखित पेपर सिर्फ 50 नंबर का है, इसलिए यहां गलती की गुंजाइश बहुत कम रहती है। 40 नंबर लाकर भी आप सेफ नहीं हैं। टारगेट कम से कम 45+ स्कोर होना चाहिए।


HP Home Guard Syllabus 2026 (Subject Wise)

अब बात करते हैं असली सिलेबस की। सिलेबस ज्यादा बड़ा नहीं है, लेकिन प्रतियोगिता बहुत ज्यादा रहेगी। इसलिए बेसिक चीजों को बिल्कुल क्लियर रखना जरूरी है।

1. हिंदी (Hindi)

हिंदी का लेवल सामान्य रहेगा, लेकिन व्याकरण से सवाल जरूर आएंगे।

संभावित टॉपिक्स:

संधि और समास
पर्यायवाची और विलोम शब्द
मुहावरे और लोकोक्तियाँ
वाक्य शुद्धि
लिंग, वचन, काल
वाक्य निर्माण
अपठित गद्यांश (बेसिक)

ध्यान रखें – कठिन साहित्य नहीं पूछा जाएगा। फोकस बेसिक ग्रामर पर रहेगा।

2. English

English सेक्शन भी बहुत हाई लेवल का नहीं होता, लेकिन बेसिक रूल्स क्लियर होने चाहिए।

संभावित टॉपिक्स:

Parts of Speech
Tense
Articles
Prepositions
Error Detection
Fill in the blanks
Basic Vocabulary
Synonyms / Antonyms (Basic Level)

यहां वही छात्र गलती करते हैं जो आसान प्रश्नों में जल्दबाजी कर देते हैं। Grammar के छोटे-छोटे नियम साफ रखें।

3. गणित (Mathematics)

गणित का लेवल Arithmetic बेस्ड रहेगा। हाई लेवल की ज्योमेट्री या ट्रिकी मैथ्स की उम्मीद नहीं है।

मुख्य टॉपिक्स:

प्रतिशत (Percentage)
अनुपात और समानुपात
औसत (Average)
लाभ और हानि
साधारण ब्याज
समय और कार्य
समय, चाल और दूरी
क्षेत्रफल (Rectangle, Triangle, Circle – बेसिक)

80% प्रश्न Arithmetic से आते हैं। इसलिए फार्मूले याद करने से ज्यादा जरूरी है रोज प्रैक्टिस करना।

4. हिमाचल प्रदेश GK (HP GK)

यह सबसे महत्वपूर्ण सेक्शन है, क्योंकि यहां लोकल नॉलेज काम आती है।

संभावित टॉपिक्स:

हिमाचल का भूगोल
प्रमुख नदियाँ, बांध, झीलें
जिले और मुख्यालय
हिमाचल का इतिहास (बेसिक)
राज्य की योजनाएँ
मुख्यमंत्री, राज्यपाल आदि
हाल के करंट अफेयर्स (HP Related)

अलग से “करंट अफेयर” नहीं लिखा होता, लेकिन HP GK के अंदर ही हाल की घटनाएँ पूछी जा सकती हैं।


HP Home Guard Selection Process 2026 

1. Physical Test / Physical Efficiency
2. Written Test (50 Marks)
3. Document Verification (50 Marks Weightage)

Physical क्वालिफाइंग होता है, लेकिन Written + Document मिलाकर मेरिट बनती है।


Written Test में कितना स्कोर सुरक्षित है?

अब सबसे जरूरी सवाल – सेफ स्कोर कितना होना चाहिए?

क्योंकि:

• पेपर सिर्फ 50 नंबर का है
• लेवल आसान रहेगा
• प्रतियोगिता ज्यादा होगी

इसलिए आपको कम से कम 45 से ऊपर स्कोर का लक्ष्य रखना चाहिए।

जो 41-42 पर रुक जाते हैं, वहां मेरिट में पीछे छूटने का खतरा रहता है।

याद रखें –
इजी पेपर में 1 नंबर की गलती भी भारी पड़ सकती है।


तैयारी कैसे शुरू करें? (Simple Strategy)

अगर आप शुरुआत कर रहे हैं, तो यह तरीका अपनाएं:

पहला चरण (1–2 महीने)

सिर्फ बेसिक्स क्लियर करें
हिंदी + इंग्लिश ग्रामर रोज पढ़ें
मैथ्स की रोज प्रैक्टिस करें
HP GK के छोटे नोट्स बनाएं

दूसरा चरण

Topic Wise Mock Test दें
वीकली फुल मॉक टेस्ट लगाएं
अपनी गलतियों का एनालिसिस करें

तीसरा चरण

फास्ट रिवीजन
फार्मूला रिवीजन
HP GK दोबारा पढ़ें
कमजोर टॉपिक्स पर काम करें


सामान्य गलतियाँ जो छात्र करते हैं

1. सिर्फ सिलेबस पढ़कर छोड़ देते हैं, प्रैक्टिस नहीं करते
2. HP GK को हल्का समझ लेते हैं
3. मैथ्स में फार्मूला याद कर लेते हैं, सवाल नहीं लगाते
4. Easy प्रश्नों में जल्दबाजी में गलती कर देते हैं
5. Mock Test नहीं देते

इन गलतियों से बचना ही आधी जीत है।


क्या HP Home Guard और Police Constable की तैयारी साथ हो सकती है?

हाँ, हो सकती है।
क्योंकि English, Hindi, Math और HP GK – ये चारों विषय पुलिस कांस्टेबल में भी आते हैं।

अगर आप Home Guard की तैयारी सही तरीके से करते हैं, तो वही बेस पुलिस कांस्टेबल के लिए भी काम आएगा। बस बाद में Reasoning, History, Polity जैसे अतिरिक्त विषय जोड़ने पड़ेंगे।


HP Home Guard Syllabus 2026 – FAQs (Short & Clear)

Q1. HP Home Guard Written Test कितने नंबर का होगा?

लिखित परीक्षा 50 अंकों की होगी।

Q2. HP Home Guard में कौन-कौन से विषय आएंगे?

हिंदी, इंग्लिश, गणित और हिमाचल GK।

Q3. क्या नेगेटिव मार्किंग होगी?

सामान्यतः नेगेटिव मार्किंग नहीं होती (नोटिफिकेशन देखें)।

Q4. सेफ स्कोर कितना होना चाहिए?

कम से कम 45+ अंक लक्ष्य रखें।

Q5. क्या HP GK से करंट अफेयर आएगा?

हाँ, हिमाचल से जुड़े हाल के करंट अफेयर पूछे जा सकते हैं।

Also Read This 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ