UP Forest Guard Syllabus 2026: Forestry, GK, Math & Computer का पूरा सिलेबस
अगर आप UP Forest Guard 2026 की तैयारी कर रहे हो, तो सबसे पहले आपको यह समझना जरूरी है कि इस परीक्षा का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न क्या है। क्योंकि सही दिशा में तैयारी वही करता है जिसे पता होता है कि पढ़ना क्या है और छोड़ना क्या है।
बहुत सारे छात्र बिना सिलेबस समझे पढ़ाई शुरू कर देते हैं। बाद में पता चलता है कि मेहनत तो की, लेकिन सही दिशा में नहीं की। इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको UP Forest Guard Syllabus 2026 पूरी clarity के साथ समझाएंगे, साथ ही यह भी बताएंगे कि किस विषय पर कितना फोकस रखना है और कैसे तैयारी करनी है।
UP Forest Guard Exam Pattern 2026
सबसे पहले एग्जाम पैटर्न समझ लो, क्योंकि यही आपकी तैयारी की दिशा तय करेगा।
- कुल प्रश्न: 100
- कुल अंक: 100
- समय: 2 घंटे
- प्रश्न प्रकार: Objective (MCQ)
विषय अनुसार प्रश्न वितरण:
Forestry (वन एवं वन्य जीव) - 50
GK (सामान्य ज्ञान) - 20
Math + Biology - 15
Computer - 15
यहाँ सबसे important बात यह है कि 100 में से 50 प्रश्न सिर्फ Forestry से आते हैं। इसका मतलब आधा पेपर इसी सेक्शन से आएगा। यही वो हिस्सा है जो selection decide करेगा।
UP Forest Guard Syllabus 2026 में Forestry का कितना वेटेज है?
Forestry इस परीक्षा का सबसे महत्वपूर्ण सेक्शन है।
- कुल 100 में से 50 प्रश्न
- सबसे ज्यादा scoring + सबसे ज्यादा deciding factor
- Agriculture background वाले छात्रों को सीधा फायदा
अगर आपने पहले Forestry या Agriculture पढ़ा है, तो यहां आपको edge मिलेगा। लेकिन अगर नहीं पढ़ा है तो यही सेक्शन आपको बाकी से पीछे भी कर सकता है।
Forestry Syllabus (वन एवं वन्य जीव)
अब बात करते हैं कि Forestry में क्या पढ़ना है।
1. Forest Basics
- वन की परिभाषा
- वन के प्रकार
- भारत में वन क्षेत्र का वितरण
2. Forest Ecology
- Ecosystem
- Food Chain
- Biodiversity
3. Wildlife Knowledge
- वन्य जीव संरक्षण
- राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य
- लुप्तप्राय प्रजातियां
4. Forest Conservation
- वन संरक्षण
- पर्यावरण संरक्षण
- जलवायु परिवर्तन
5. Forestry Practices
- वनीकरण
- सामाजिक वानिकी
- कृषि वानिकी
यह पूरा सेक्शन conceptual है, इसलिए रटने से ज्यादा समझना जरूरी है।
क्या Agriculture Students को फायदा मिलेगा?
हाँ, बिल्कुल मिलेगा।
- Forestry पहले से पढ़ी होती है
- 10–20 प्रश्न सीधे cover हो सकते हैं
- बाकी छात्रों से natural advantage मिलता है
लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि बाकी छात्र clear नहीं कर सकते। फर्क सिर्फ इतना है कि उन्हें Forestry पर extra मेहनत करनी पड़ेगी।
GK (General Knowledge) Syllabus
यह सेक्शन छोटा है लेकिन selection में बड़ा role निभाता है।
इसमें क्या पढ़ना है:
- भारत का इतिहास
- भारतीय संविधान
- भूगोल
- उत्तर प्रदेश GK
- करंट अफेयर्स (कम से कम 6 महीने)
UP GK को बिल्कुल ignore मत करना। यहीं से कई बार difference बनता है।
Math + Biology Syllabus
यह सेक्शन 15 प्रश्न का है और scoring है।
Math Topics:
- प्रतिशत
- लाभ-हानि
- समय और कार्य
- ब्याज
- औसत
Biology Topics:
- मानव शरीर
- पौधों की संरचना
- बेसिक साइंस
यह दोनों ही बेसिक लेवल के होंगे, इसलिए practice से आसानी से cover हो सकते हैं।
Computer Syllabus
Computer आज हर exam का हिस्सा बन चुका है।
इसमें क्या पढ़ना है:
- कंप्यूटर बेसिक्स
- MS Word, Excel
- इंटरनेट
- हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर
- Input/Output Devices
यह आसान सेक्शन है, लेकिन बिना पढ़े छोड़ोगे तो यहीं गलती होगी।
किस विषय की अलग से तैयारी करनी पड़ेगी?
अब सबसे practical बात समझो।
- Forestry: अलग से और गहराई से पढ़ना पड़ेगा
- GK: daily पढ़ना जरूरी है
- Math: practice based
- Computer: short time में cover हो सकता है
अगर आप पहले से किसी exam की तैयारी कर रहे हो, तो GK और Computer पहले से cover होगा। लेकिन Forestry almost सभी को अलग से पढ़नी पड़ेगी।
क्या सिर्फ सिलेबस पढ़ना काफी है? PET Score का रोल
बहुत सारे छात्र यह सोचते हैं कि सिर्फ syllabus पढ़ लिया तो selection हो जाएगा। लेकिन यहाँ competition समझना जरूरी है।
- Eligibility सिर्फ 12वीं है
- बहुत ज्यादा candidates apply करेंगे
- PET score high जाने वाला है
इसका मतलब यह है कि आपको average तैयारी नहीं, बल्कि targeted और strong तैयारी करनी होगी।
Preparation Strategy (कैसे पढ़ना है)
अब बात करते हैं सही strategy की।
1. Forestry को priority दो
रोज 2–3 घंटे सिर्फ Forestry को दो।
नोट्स बनाओ और बार-बार revise करो।
2. GK daily पढ़ो
कम से कम 1 घंटा रोज।
Current affairs बिल्कुल मत छोड़ो।
3. Math practice करो
रोज सवाल लगाओ।
Speed और accuracy दोनों पर काम करो।
4. Computer बाद में cover करो
10–15 दिन में पूरा हो सकता है।
Smart Study Plan
अगर seriously तैयारी करनी है तो ऐसे पढ़ो:
- सुबह: Forestry
- दोपहर: GK
- शाम: Math + Computer
- रात: Revision
Consistency सबसे जरूरी है। कम पढ़ो लेकिन रोज पढ़ो।
तैयारी करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- बिना सिलेबस पढ़ना
- Forestry को हल्के में लेना
- सिर्फ GK पर ध्यान देना
- सोशल मीडिया में समय बर्बाद करना
बहुत सारे छात्र पढ़ाई कम और चर्चा ज्यादा करते हैं। इससे कुछ नहीं होता। जो पढ़ रहा है वही आगे बढ़ रहा है।
Final Advice
UP Forest Guard 2026 एक अच्छा मौका है, लेकिन competition भी उतना ही है।
अगर आपने:
- Forestry पर पकड़ बनाई
- सही strategy से पढ़ाई की
- लगातार मेहनत की
तो selection लेना मुश्किल नहीं है।
UP Forest Guard Syllabus 2026 FAQs
Q1. UP Forest Guard 2026 में कुल कितने प्रश्न आते हैं?
100 प्रश्न आते हैं।
Q2. Forestry से कितने प्रश्न आते हैं?
लगभग 50 प्रश्न आते हैं।
Q3. क्या 12वीं पास apply कर सकते हैं?
हाँ, 12वीं पास eligible हैं।
Q4. क्या Agriculture वालों को फायदा मिलेगा?
हाँ, Forestry पहले से पढ़ी होती है।
Q5. GK से कितने प्रश्न आते हैं?
करीब 20 प्रश्न आते हैं।
Q6. Math और Biology का लेवल कैसा होगा?
बेसिक (10वीं-12वीं स्तर)।
Q7. Computer section कठिन होता है क्या?
नहीं, basic level का होता है।
Q8. क्या सिर्फ syllabus पढ़ना काफी है?
नहीं, practice और revision भी जरूरी है।

Post a Comment