UP Assistant Professor Bharti 2026: 4000 से ज्यादा पदों पर भर्ती कब आएगी? पूरा अपडेट
सबसे बड़ा सवाल यही है कि भर्ती किस विभाग में आएगी, कौन सा आयोग इसे निकालेगा, कितने पद आ सकते हैं और परीक्षा का पैटर्न क्या रहेगा। क्योंकि बहुत सारे विद्यार्थी अभी से तैयारी शुरू करना चाहते हैं लेकिन सही जानकारी नहीं मिलने की वजह से कन्फ्यूजन बना हुआ है।
अगर आप भी यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 का इंतजार कर रहे हैं तो यहां आपको पूरी जानकारी आसान भाषा में समझने को मिलेगी।
उत्तर प्रदेश में Assistant Professor भर्ती कौन कराता है?
सबसे पहले एक चीज समझ लीजिए कि उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती एक आयोग नहीं बल्कि दो अलग-अलग आयोग कराते हैं। यही वजह है कि विद्यार्थियों को अक्सर कन्फ्यूजन रहता है कि आखिर कौन सी भर्ती किस कॉलेज के लिए होती है।
1. UPPSC Assistant Professor Vacancy
पहली भर्ती UPPSC यानी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग कराता है। यह भर्ती राजकीय महाविद्यालयों यानी Government Degree College के लिए होती है। इन्हें आम भाषा में GDC कॉलेज भी कहा जाता है।
इन कॉलेजों में चयन होने के बाद उम्मीदवार सरकारी कॉलेज में Assistant Professor बनता है। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें चयन प्रक्रिया थोड़ी लंबी होती है क्योंकि इसमें प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू तीनों चरण होते हैं।
पिछले कुछ वर्षों में देखें तो UPPSC की Assistant Professor भर्ती 2 से 3 साल के अंतराल पर देखने को मिली है। इसलिए अब फिर से नई भर्ती आने की चर्चा तेज हो गई है।
2. UPESSC Assistant Professor Vacancy
दूसरी भर्ती अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के लिए होती है। इसे पहले UPHESC कहा जाता था लेकिन अब नया आयोग UP Education Service Selection Commission यानी UPESSC बनाया गया है।
यह भर्ती एडेड कॉलेजों के लिए होती है। इसमें भी Assistant Professor के पदों पर नियुक्ति होती है लेकिन इसकी परीक्षा प्रक्रिया UPPSC से थोड़ी अलग होती है।
बहुत सारे विद्यार्थियों को यही समझ नहीं आता कि अखबारों में जो 4000 पदों की बात चल रही है वह किस भर्ती के लिए है। दरअसल यह आंकड़ा दोनों आयोगों की संभावित खाली सीटों को जोड़कर बताया जा रहा है।
क्या सच में 4000 से ज्यादा पदों पर भर्ती आएगी?
अब सबसे जरूरी सवाल यही है कि क्या सच में 4000 पदों पर भर्ती आने वाली है। देखिए अभी तक सरकार या आयोग की तरफ से कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है जिसमें साफ तौर पर 4000 पद बताए गए हों। लेकिन उच्च शिक्षा विभाग में काफी बड़ी संख्या में पद खाली हैं।
जानकारी के अनुसार:
- राजकीय महाविद्यालयों में लगभग 1500 से ज्यादा पद खाली बताए जा रहे हैं।
- अशासकीय सहायता प्राप्त कॉलेजों में लगभग 2200 से ज्यादा पद खाली बताए जा रहे हैं।
इन्हीं पदों को जोड़कर 4000+ Vacancy की चर्चा हो रही है। हालांकि यह जरूरी नहीं है कि सभी सीटों पर एक साथ भर्ती निकाल दी जाए। कई बार आयोग चरणबद्ध तरीके से भी भर्ती निकालता है।
लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में Assistant Professor की बड़ी भर्तियां देखने को मिल सकती हैं।
सबसे पहले कौन सी भर्ती आने की संभावना है?
अगर वर्तमान स्थिति को देखें तो सबसे पहले UPESSC यानी अशासकीय महाविद्यालयों की भर्ती आने की संभावना ज्यादा दिखाई दे रही है।
काफी समय से चर्चा चल रही है कि लगभग 900 से ज्यादा पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। संभावना यही मानी जा रही है कि अगस्त 2026 के आसपास इसका नोटिफिकेशन देखने को मिल सकता है।
क्योंकि इस भर्ती की पिछली प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है इसलिए नई वैकेंसी आने की संभावना मजबूत मानी जा रही है।
वहीं अगर UPPSC GDC भर्ती की बात करें तो वहां अभी पुरानी भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू पूरा होने के बाद ही नई भर्ती आने की संभावना है। इसलिए GDC वाली नई भर्ती दिसंबर 2026 या उसके बाद देखने को मिल सकती है।
UP Assistant Professor Exam Pattern 2026
दोनों आयोगों की परीक्षा में काफी हद तक समानता देखने को मिलती है लेकिन कुछ अंतर भी होते हैं।
UPESSC Assistant Professor Exam Pattern
इस भर्ती में केवल एक लिखित परीक्षा और इंटरव्यू होता है। इसमें मेंस परीक्षा नहीं होती।
परीक्षा पैटर्न
- कुल प्रश्न – 100
- कुल अंक – 200
- GS प्रश्न – 30
- विषय आधारित प्रश्न – 70
- इंटरव्यू – 30 अंक
अंतिम चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू दोनों को मिलाकर किया जाता है।
UPPSC GDC Assistant Professor Exam Pattern
इस भर्ती में तीन चरण होते हैं:
- Preliminary Exam
- Mains Exam
- Interview
प्रीलिम्स परीक्षा
- कुल प्रश्न – 120
- विषय आधारित प्रश्न – 90
- GS प्रश्न – 30
इसके बाद मेंस परीक्षा होती है और फिर इंटरव्यू के आधार पर अंतिम चयन किया जाता है।
यही कारण है कि GDC भर्ती को थोड़ा ज्यादा कठिन माना जाता है क्योंकि इसमें तैयारी का स्तर भी काफी गहरा रखना पड़ता है।
Assistant Professor भर्ती में GS कितना जरूरी है?
बहुत सारे विद्यार्थी सिर्फ अपने Subject पर फोकस करते हैं लेकिन असली गेम GS यानी General Studies में बनता है।
क्योंकि ज्यादातर अभ्यर्थियों का Subject ठीक-ठाक तैयार होता है। सभी लोग NET Qualified होते हैं। ऐसे में मेरिट में अंतर GS बनाता है।
GS में मुख्य रूप से ये विषय पूछे जाते हैं:
- इतिहास
- भूगोल
- राजनीति
- अर्थव्यवस्था
- विज्ञान
- पर्यावरण
- करंट अफेयर
जो विद्यार्थी पहली बार तैयारी शुरू करते हैं उनके लिए GS सबसे बड़ा चैलेंज होता है क्योंकि उन्होंने पहले कभी इस तरह की तैयारी नहीं की होती।
तैयारी कैसे शुरू करें?
अगर आप सच में Assistant Professor भर्ती की तैयारी करना चाहते हैं तो सबसे पहले सही दिशा में तैयारी शुरू करना जरूरी है।
1. Previous Year Question जरूर पढ़ें
सबसे पहले आपको Previous Year Questions पर काम करना चाहिए। सिर्फ UGC NET नहीं बल्कि TGT, PGT और Assistant Professor के पुराने प्रश्न भी देखने चाहिए।
कई बार काफी प्रश्न सीधे या घुमाकर Previous Year से पूछ लिए जाते हैं। इसलिए PYQ तैयारी का सबसे मजबूत हिस्सा माना जाता है।
2. अपने Subject की Standard Books पढ़ें
बहुत सारे विद्यार्थी सिर्फ नोट्स और PDF पर निर्भर रहते हैं लेकिन Assistant Professor जैसी परीक्षा में Concept मजबूत होना जरूरी है।
अपने विषय की कम से कम 2 या 3 अच्छी किताबें चुनिए और उन्हें बार-बार पढ़िए। बार-बार Revision कीजिए।
3. GS की बेसिक तैयारी शुरू करें
अगर आपने पहले कभी GS नहीं पढ़ा है तो शुरुआत बेसिक किताबों से कर सकते हैं।
जैसे:
- Lucent GK
- घटनाचक्र
इन किताबों से बेसिक मजबूत हो जाती है। उसके बाद Current Affairs और Mock Test पर काम करना चाहिए।
4. नोट्स जरूर बनाएं
Assistant Professor परीक्षा में Fact Based Questions काफी पूछे जाते हैं। इसलिए Short Notes बनाना बहुत जरूरी है।
बार-बार Revision करने से ही चीजें लंबे समय तक याद रहती हैं।
क्या चुनावी वर्ष में बड़ी भर्ती आ सकती है?
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में काफी संभावना है कि सरकार शिक्षा विभाग में बड़ी संख्या में भर्ती निकाल सकती है।
पिछले कुछ वर्षों में भी चुनावी माहौल में कई बड़ी भर्तियां देखने को मिली हैं। इसलिए Assistant Professor भर्ती को लेकर भी उम्मीद बढ़ी हुई है।
हालांकि अंतिम निर्णय आयोग और सरकार के ऊपर निर्भर करेगा। इसलिए जब तक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं होता तब तक पदों की संख्या को लेकर पूरी तरह निश्चित नहीं कहा जा सकता।
किन विषयों में ज्यादा सीटें आने की संभावना है?
पिछली भर्तियों को देखें तो कुछ विषयों में लगातार ज्यादा सीटें देखने को मिलती हैं।
- हिंदी
- अंग्रेजी
- कॉमर्स
- राजनीति विज्ञान
- इतिहास
- शिक्षा शास्त्र
- भूगोल
- समाजशास्त्र
- अर्थशास्त्र
इन विषयों में NET Qualified अभ्यर्थियों की संख्या भी काफी ज्यादा रहती है।
क्या अभी से तैयारी शुरू करनी चाहिए?
बिल्कुल करनी चाहिए।
बहुत सारे विद्यार्थी सिर्फ नोटिफिकेशन आने का इंतजार करते रहते हैं। फिर जब भर्ती आती है तो समय कम पड़ जाता है।
Assistant Professor भर्ती में Competition बहुत ज्यादा होता है क्योंकि:
- लाखों विद्यार्थी NET Qualified होते हैं
- सीटें सीमित होती हैं
- Cutoff काफी हाई जाता है
इसलिए अगर आप चयन चाहते हैं तो अभी से तैयारी शुरू करना सबसे सही फैसला रहेगा।
FAQs
Q1. UP Assistant Professor Vacancy 2026 कब आएगी?
संभावना है कि UPESSC भर्ती अगस्त 2026 तक और GDC भर्ती दिसंबर 2026 के आसपास आ सकती है।
Q2. क्या 4000 पदों पर भर्ती आएगी?
फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन विभाग में हजारों पद खाली बताए जा रहे हैं।
Q3. UP Assistant Professor भर्ती कौन कराता है?
UPPSC और UPESSC दोनों आयोग अलग-अलग कॉलेजों के लिए भर्ती कराते हैं।
Q4. क्या UGC NET जरूरी है?
हां, अधिकतर पदों के लिए UGC NET या PhD जरूरी रहती है।
Q5. परीक्षा में GS आता है क्या?
हां, दोनों भर्ती परीक्षाओं में General Studies के प्रश्न पूछे जाते हैं।
Q6. GDC और UPESSC में क्या अंतर है?
GDC भर्ती राजकीय कॉलेजों के लिए होती है जबकि UPESSC भर्ती अशासकीय सहायता प्राप्त कॉलेजों के लिए होती है।
Q7. तैयारी कब से शुरू करनी चाहिए?
जितना जल्दी शुरू करेंगे उतना बेहतर रहेगा क्योंकि प्रतियोगिता काफी ज्यादा रहती है।

Post a Comment