Patna High Court Computer Operator Result 2026: कितना जाएगा Cut Off? रिजल्ट कब आएगा | जानें पूरी जानकारी


पटना हाई कोर्ट कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित हो चुकी है। अब सभी अभ्यर्थियों की नजर Result, Expected Cut Off और Interview पर बनी हुई है। अगर आपने भी इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया है, तो यह लेख आपके लिए महत्वपूर्ण है। यहां आपको संभावित कटऑफ, रिजल्ट डेट और आगे की चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी मिलेगी।


Patna High Court Computer Operator Result 2026 कब आएगा?

फिलहाल पटना हाई कोर्ट की ओर से रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। हालांकि परीक्षा प्रक्रिया और पिछले ट्रेंड को देखते हुए संभावना है कि अगस्त 2026 के अंतिम सप्ताह तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।


Patna High Court Computer Operator Expected Cut Off 2026

इस बार लिखित परीक्षा 50 अंकों की थी, जबकि टाइपिंग टेस्ट 200 अंकों का आयोजित किया गया। अंतिम मेरिट दोनों चरणों के अंकों के आधार पर तैयार होगी। परीक्षा के स्तर और अभ्यर्थियों की प्रतिक्रिया के अनुसार संभावित कटऑफ इस प्रकार रह सकती है।

  • UR: लिखित परीक्षा 36–38 अंक | फाइनल कटऑफ 225–230
  • UR Female: लिखित परीक्षा 34–36 अंक | फाइनल कटऑफ 220–225
  • BC: लिखित परीक्षा 35–37 अंक | फाइनल कटऑफ 224–229
  • BC Female: लिखित परीक्षा 34–35 अंक | फाइनल कटऑफ 214–218
  • EWS: लिखित परीक्षा 35–37 अंक | फाइनल कटऑफ 223–229
  • EWS Female: लिखित परीक्षा 32–34 अंक | फाइनल कटऑफ 213–217
  • SC/ST: लिखित परीक्षा 30–34 अंक | फाइनल कटऑफ 214–219
  • OH: लिखित परीक्षा 29–32 अंक | फाइनल कटऑफ 210–215

नोट: यह संभावित कटऑफ है। वास्तविक कटऑफ रिजल्ट जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।


इस बार कटऑफ पर क्या असर पड़ सकता है?

इस भर्ती में पिछली बार की तुलना में Reasoning और Mathematics को शामिल किया गया था। कई अभ्यर्थियों के लिए यह सेक्शन चुनौतीपूर्ण रहा, जबकि इंग्लिश और कंप्यूटर सेक्शन अपेक्षाकृत आसान माना गया। यही कारण है कि इस बार कटऑफ में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि अंतिम चयन में सबसे बड़ा योगदान टाइपिंग टेस्ट के अंकों का रहेगा।


टाइपिंग टेस्ट क्यों है सबसे महत्वपूर्ण?

कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती में टाइपिंग टेस्ट कुल 200 अंकों का होता है। इसलिए केवल लिखित परीक्षा में अच्छे अंक लाना पर्याप्त नहीं है। जिन अभ्यर्थियों की Typing Speed के साथ Accuracy भी अच्छी रही होगी, उनकी मेरिट में बेहतर स्थिति बनने की संभावना अधिक है।

स्पीड के साथ यदि गलतियां अधिक हुई हैं, तो अंतिम स्कोर प्रभावित हो सकता है। इसलिए इस भर्ती में Accuracy को सबसे अधिक महत्व दिया जाता है।


इंटरव्यू में किन विषयों से पूछे जा सकते हैं सवाल?

रिजल्ट के बाद इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा, जो कुल 10 अंकों का होगा। इंटरव्यू में सामान्यतः निम्न विषयों से प्रश्न पूछे जा सकते हैं—

  • अपना परिचय (Introduction)
  • शैक्षणिक योग्यता
  • टाइपिंग स्पीड और कंप्यूटर नॉलेज
  • पटना हाई कोर्ट के बारे में सामान्य जानकारी
  • कंप्यूटर ऑपरेटर की भूमिका और जिम्मेदारियां
  • Current Affairs
  • आपके जिले या राज्य से जुड़े प्रश्न
  • Strength और Weakness
  • Career Goal
  • यदि पहले किसी नौकरी में हैं तो Job Switch का कारण

अगर आपका शैक्षणिक बैकग्राउंड History, Commerce, Science या किसी अन्य विषय से है, तो उससे जुड़े सामान्य प्रश्न भी पूछे जा सकते हैं।


अब अभ्यर्थियों को क्या करना चाहिए?

अगर आपको लगता है कि लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट दोनों अच्छे हुए हैं, तो रिजल्ट का इंतजार करने के साथ-साथ इंटरव्यू की तैयारी भी शुरू कर देनी चाहिए। कई बार रिजल्ट और इंटरव्यू के बीच बहुत कम समय मिलता है, इसलिए पहले से तैयारी करना बेहतर रहेगा।


FAQs

Q1. रिजल्ट कब आएगा?

Ans: अगस्त 2026 के अंत तक आने की संभावना है।

Q2. कटऑफ कितना जा सकता है?

Ans: UR के लिए लगभग 225–230 अंक।

Q3. रिजल्ट के बाद क्या होगा?

Ans: चयनित अभ्यर्थियों का इंटरव्यू होगा।

📢 Join Sarkari Pointer

Latest Government Jobs, Results, Admit Card & Exam Updates sabse pehle paane ke liye hamare official channels join karein.

🟢 Join WhatsApp 🔵 Join Telegram

Also Read This




कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.