UPPSC GIC Lecturer Result 2026 Out : 5 विषयों का रिजल्ट जारी, बाकी विषयों का रिजल्ट कब आएगा? Expected Cut Off
वहीं, जिन उम्मीदवारों के विषय का रिजल्ट अभी जारी नहीं हुआ है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। आयोग चरणबद्ध तरीके से सभी विषयों के परिणाम जारी कर रहा है। ऐसे में जल्द ही शेष विषयों का रिजल्ट भी जारी होने की संभावना है।
इन 5 विषयों का रिजल्ट जारी
अब तक आयोग द्वारा निम्नलिखित विषयों का परिणाम जारी किया जा चुका है।
- समाजशास्त्र (Sociology)
- भूगोल (Geography)
- अर्थशास्त्र (Economics)
- नागरिक शास्त्र (Civics)
- भौतिक विज्ञान (Physics)
इन विषयों के सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
बाकी विषयों का रिजल्ट कब आएगा?
अभी हिंदी, अंग्रेजी, गणित, रसायन विज्ञान (Chemistry) सहित अन्य विषयों का परिणाम जारी होना बाकी है। आयोग लगातार विषयवार परिणाम जारी कर रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अगस्त 2026 के पहले सप्ताह तक सभी विषयों का रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
हालांकि, अंतिम तिथि और विषयवार परिणाम की पुष्टि केवल आयोग की आधिकारिक सूचना के आधार पर ही होगी। इसलिए अभ्यर्थियों को समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए।
Expected Cut Off 2026
आयोग ने अभी आधिकारिक कट ऑफ जारी नहीं की है। कट ऑफ अंतिम चयन परिणाम के साथ जारी की जाएगी। हालांकि, परीक्षा के कठिनाई स्तर और अभ्यर्थियों के फीडबैक के आधार पर संभावित कट ऑफ इस प्रकार रह सकती है।
अर्थशास्त्र : 50+ अंक
नागरिक शास्त्र : 45–50 अंक
भौतिक विज्ञान : 50+ अंक
अन्य कठिन विषय : 45–50 अंक
यह केवल संभावित कट ऑफ है। वास्तविक कट ऑफ आयोग द्वारा अंतिम परिणाम के साथ जारी की जाएगी।
Mains परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। Mains परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन, परीक्षा कार्यक्रम और अन्य दिशा-निर्देश आयोग अलग से जारी करेगा।
इसलिए जिन अभ्यर्थियों का चयन हो चुका है, उन्हें अभी से मुख्य परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
रिजल्ट कैसे चेक करें?
UPPSC GIC Lecturer Result 2026 देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।
- UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- GIC Lecturer Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- संबंधित विषय की PDF डाउनलोड करें।
- PDF में अपना रोल नंबर सर्च करें।
- यदि रोल नंबर मौजूद है तो आप मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हैं।
आधिकारिक कट ऑफ कब जारी होगी?
आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्राप्तांक (Marks), Cut Off और अन्य विवरण अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद जारी किए जाएंगे। इसलिए अभी सोशल मीडिया पर चल रही कट ऑफ को केवल अनुमान के रूप में ही देखें।
Important Links
FAQs
Q1. UP GIC Result 2026 जारी हुआ?
Ans. हां, 5 विषयों का रिजल्ट जारी हो चुका है।
Q2. बाकी विषयों का रिजल्ट कब आएगा?
Ans. जल्द जारी होने की संभावना है।
Q3. कट ऑफ कब जारी होगी?
Ans. फाइनल रिजल्ट के बाद।
📢 Join Sarkari Pointer
Latest Government Jobs, Results, Admit Card & Exam Updates sabse pehle paane ke liye hamare official channels join karein.
🟢 Join WhatsApp 🔵 Join Telegram
Post a Comment