BSNL JTO Exam Date 2026: Official Notice जारी, जानें Exam Date, Admit Card और पूरी जानकारी
काफी उम्मीदवारों को उम्मीद थी कि BSNL इस भर्ती में भी Senior Executive Trainee (SET) भर्ती की तरह समय लेगा। SET भर्ती में आवेदन की अंतिम तिथि कई बार बढ़ाई गई थी और पूरी भर्ती प्रक्रिया भी अपेक्षाकृत धीमी रही थी। ऐसे में माना जा रहा था कि JTO भर्ती की परीक्षा भी आगे बढ़ सकती है। लेकिन इस बार BSNL ने काफी तेजी दिखाई और पहले से दिए गए संकेत के अनुसार अगस्त महीने में ही परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया।
BSNL JTO Exam Date 2026
BSNL द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार Junior Telecom Officer (Telecom Stream) Direct Recruitment की Computer Based Test (CBT) 23 अगस्त 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा से अब ज्यादा समय नहीं बचा है, इसलिए उम्मीदवारों को अपनी तैयारी पर पूरा ध्यान देना चाहिए।
BSNL JTO Admit Card 2026
Official Notice के अनुसार BSNL JTO Admit Card परीक्षा से पहले ऑनलाइन जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे BSNL की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने User ID और Password की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे।
BSNL ने यह भी स्पष्ट किया है कि Admit Card डाक या ईमेल के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें और Admit Card जारी होते ही उसे डाउनलोड कर लें।
Official Notice में क्या कहा गया है?
जारी नोटिस में बताया गया है कि JTO भर्ती की परीक्षा निर्धारित तिथि पर Computer Based Test (CBT) के रूप में आयोजित होगी। Admit Card केवल ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा और इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने Login Credentials का उपयोग करना होगा। परीक्षा से जुड़ी किसी भी नई सूचना या अपडेट को BSNL अपनी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी करेगा।
BSNL SET Result पर क्या अपडेट है?
JTO Exam Date जारी होने के बाद कई उम्मीदवार Senior Executive Trainee (SET) भर्ती के रिजल्ट का भी इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल BSNL की ओर से रिजल्ट की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। हालांकि भर्ती प्रक्रिया को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि इस महीने के अंत तक SET Result जारी किया जा सकता है। जब तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक सूचना नहीं आती, तब तक इसे केवल संभावित समय ही माना जाना चाहिए।
क्या BSNL TTA भर्ती भी आ सकती है?
SET और JTO भर्ती के बाद अब उम्मीदवारों के बीच Telecom Technical Assistant (TTA) भर्ती को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। फिलहाल BSNL ने TTA भर्ती को लेकर कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। हालांकि पिछले भर्ती पैटर्न को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में TTA भर्ती भी देखने को मिल सकती है। यदि ऐसा होता है तो डिप्लोमा इंजीनियरिंग करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन का अच्छा अवसर होगा।
Important Links
- Exam Date Notice : Click Here
- Official Website : Click Here
FAQs
Q1. BSNL JTO Exam कब है?
Ans. 23 अगस्त 2026।
Q2. Admit Card कैसे मिलेगा?
Ans. ऑनलाइन डाउनलोड होगा।
Q3. Admit Card कब आएगा?
Ans. परीक्षा से पहले जारी होगा।
📢 Join Sarkari Pointer
Latest Government Jobs, Results, Admit Card & Exam Updates sabse pehle paane ke liye hamare official channels join karein.
🟢 Join WhatsApp 🔵 Join Telegram
Post a Comment