Bihar Police Special Branch Constable Vacancy 2026: Notification, Eligibility & New Syllabus

Bihar Police Special Branch Constable Vacancy 2026: Notification, Eligibility & New Syllabus

बिहार पुलिस की तरफ से पहली बार स्पेशल ब्रांच कांस्टेबल (सामान्य संवर्ग) की भर्ती निकाली गई है। यह वैकेंसी कई मायनों में अलग है, क्योंकि इसमें चयन प्रक्रिया पूरी तरह बदली गई है। इस भर्ती में दौड़, ऊँचाई कूद, गोला फेंक जैसी कोई शारीरिक प्रतियोगिता नहीं रखी गई है, बल्कि मेरिट पूरी तरह लिखित परीक्षा के अंकों पर आधारित होगी।

इस भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 फरवरी 2026 से शुरू होकर 5 मार्च 2026 तक चलेगी। जो अभ्यर्थी बिहार पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है।


भर्ती का संक्षिप्त विवरण

भर्ती का नाम: स्पेशल ब्रांच सिपाही (सामान्य संवर्ग)
कुल पद: 83
योग्यता: 12वीं पास
चयन प्रक्रिया: केवल Written Exam के आधार पर मेरिट
फिजिकल: सिर्फ क्वालिफाइंग (कोई दौड़ नहीं)
आवेदन शुल्क: ₹100 (सभी वर्गों के लिए)


भर्ती का संक्षिप्त विवरण

भर्ती का नाम: स्पेशल ब्रांच सिपाही (सामान्य संवर्ग)
कुल पद: 83
योग्यता: 12वीं पास
चयन प्रक्रिया: केवल Written Exam के आधार पर मेरिट
फिजिकल: सिर्फ क्वालिफाइंग (कोई दौड़ नहीं)
आवेदन शुल्क: ₹100 (सभी वर्गों के लिए)


महत्वपूर्ण तिथियाँ

आवेदन शुरू: 6 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 5 मार्च 2026
योग्यता / डॉक्यूमेंट की कट-ऑफ डेट: 5 मार्च 2026
आयु की गणना: 1 अगस्त 2026 के आधार पर


पदों का विवरण (Category Wise Vacancy)

कुल 83 पदों को विभिन्न वर्गों में विभाजित किया गया है:

सामान्य वर्ग (UR): 34 पद (महिला – 12)
EWS: 8 पद (महिला – 3)
SC: 13 पद (महिला – 5)
ST: 1 पद
EBC: 15 पद (महिला – 5)
BC: 10 पद (महिला – 4)
BC महिला: 2 पद
स्वतंत्रता सेनानी आश्रित: 2 पद

वैकेंसी की संख्या भले कम हो, लेकिन यह अपने प्रकार की पहली भर्ती है, इसलिए प्रतियोगिता का स्तर अलग रहेगा।


शैक्षणिक योग्यता

• अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है।

• 12वीं की परीक्षा 5 मार्च 2026 से पहले पास की हुई होनी चाहिए।


आयु सीमा (Age Limit)

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

अधिकतम आयु (वर्ग अनुसार):
सामान्य / EWS (पुरुष): 25 वर्ष
BC / EBC (पुरुष): 27 वर्ष
BC / EBC (महिला): 28 वर्ष
SC / ST (पुरुष एवं महिला): 30 वर्ष

आयु की गणना मैट्रिक प्रमाण पत्र के आधार पर की जाएगी।


शारीरिक मानदंड (Physical Standards)

पुरुष अभ्यर्थी

ऊँचाई:

सामान्य / BC / EWS: 165 सेमी
EBC / SC / ST: 160 सेमी

छाती:

सामान्य / BC / EWS: 81–86 सेमी
EBC / SC / ST: 79–84 सेमी
न्यूनतम 5 सेमी फुलाव अनिवार्य


महिला अभ्यर्थी
ऊँचाई: 155 सेमी
वजन: न्यूनतम 48 किलोग्राम

ध्यान दें:
इस भर्ती में दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद या गोला फेंक नहीं है। सिर्फ ऊँचाई, छाती और वजन की जाँच होगी।


चयन प्रक्रिया (Selection Process)

इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत इसकी चयन प्रक्रिया है।

चरण 1: लिखित परीक्षा (Written Exam)
लिखित परीक्षा दो पेपर में आयोजित की जाएगी।

पेपर – 1

कुल प्रश्न: 100
कुल अंक: 100
समय: 90 मिनट
नेगेटिव मार्किंग: 0.25 अंक

विषय और अंक:

तार्किक एवं विश्लेषणात्मक योग्यता (Reasoning) – 50 अंक
अंग्रेजी भाषा (Grammar, Comprehension, Translation) – 30 अंक
हिंदी व्याकरण – 20 अंक

पेपर – 2

कुल प्रश्न: 100
कुल अंक: 100
समय: 90 मिनट
नेगेटिव मार्किंग: 0.25 अंक

विषय और अंक:

• सामान्य अध्ययन / समसामयिक घटनाएँ (GK/GS) – 50 अंक
• गणितीय योग्यता (Maths) – 30 अंक
• बिहार का सामान्य ज्ञान – 20 अंक

न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक

लिखित परीक्षा में न्यूनतम 30% अंक लाना अनिवार्य है।


चरण 2: शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

• लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को वैकेंसी से 3 गुना अनुपात में बुलाया जाएगा।
• PET सिर्फ क्वालिफाइंग नेचर का होगा।
• कोई रनिंग या फिजिकल टेस्ट नहीं।


चरण 3: दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)

चयनित अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे:
मैट्रिक प्रमाण पत्र

12वीं की मार्कशीट
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
निवास प्रमाण पत्र
BC/EBC के लिए Non-Creamy Layer प्रमाण पत्र


मेरिट लिस्ट कैसे बनेगी?

अंतिम मेरिट सूची केवल लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
फिजिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सिर्फ पात्रता के लिए होंगे।


आवेदन शुल्क

सभी वर्गों के लिए: ₹100
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।


इस भर्ती की खास बातें

• बिहार पुलिस में पहली बार स्पेशल ब्रांच कांस्टेबल भर्ती
• कोई दौड़ नहीं, सिर्फ लिखित परीक्षा से मेरिट
• नया और अलग सिलेबस पैटर्न
• 12वीं पास के लिए शानदार मौका


Important Links 

Official Website : Click Here 
Official Notification : Download PDF 

FAQs – Bihar Police Special Branch Constable Vacancy 2026


Q1. Bihar Police Special Branch Constable भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 83 पद निकाले गए हैं।

Q2. इस भर्ती में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
अभ्यर्थी का 12वीं पास होना अनिवार्य है।

Q3. क्या इस भर्ती में दौड़ (Running) होगी?
नहीं, इस भर्ती में दौड़ या कोई फिजिकल टेस्ट नहीं है, केवल ऊँचाई और छाती की जाँच होगी।

Q4. चयन प्रक्रिया किस आधार पर होगी?
चयन केवल लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर होगा।


Also Read This 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ