अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और खासकर मध्य प्रदेश की भर्तियों का इंतजार था, तो यह आपके लिए अच्छा मौका है। आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी से शुरू हो चुकी है और परीक्षा 7 अप्रैल 2026 से आयोजित की जाएगी। नीचे आपको इस भर्ती से जुड़ी हर जरूरी जानकारी सरल और स्पष्ट भाषा में मिल जाएगी।
कुल पदों का विवरण
इस भर्ती के तहत चार अलग-अलग पद शामिल किए गए हैं:
वनरक्षक (Forest Guard) – 728 पद
क्षेत्ररक्षक (Field Guard) – 169 पद
जेल प्रहरी (Jail Prahari) – 757 पद
सहायक जेल अधीक्षक (Assistant Jail Superintendent) – 25 पद
कुल पद लगभग 1700+ के आसपास हैं। कैटेगरी वाइज पदों का पूरा विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिया गया है, जिसे आवेदन से पहले एक बार जरूर देख लें।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू – 28 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि – 14 मार्च 2026
परीक्षा तिथि – 7 अप्रैल 2026 से
इस बार परीक्षा बहुत जल्द रखी गई है। आवेदन और परीक्षा के बीच लगभग 30–35 दिन का ही समय मिलेगा, इसलिए तैयारी को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें।
1. वनरक्षक (Forest Guard)
वन विभाग की यह सबसे चर्चित भर्ती है।
शैक्षणिक योग्यता
केवल 10वीं पास होना जरूरी है।
आयु सीमा
न्यूनतम – 18 वर्ष
अधिकतम – 33 वर्ष
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार 5 वर्ष तक की छूट
आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
वेतन
बेसिक पे लगभग ₹19,500 से शुरू होगा। कुल मिलाकर शुरुआती वेतन 25,000 से 30,000 रुपये के आसपास रहने की संभावना है।
शारीरिक मापदंड
• पुरुष अभ्यर्थी
ऊंचाई – 163 सेमी
सीना – 79 सेमी
सीने में न्यूनतम 5 सेमी का फुलाव
• महिला अभ्यर्थी
ऊंचाई – 150 सेमी
अनुसूचित जाति/जनजाति पुरुष – 152 सेमी
SC/ST महिला – 145 सेमी
2. क्षेत्ररक्षक (Field Guard)
यह पद भी 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए है और वन विभाग से संबंधित है।
शैक्षणिक योग्यता
10वीं पास
आयु सीमा
18 से 33 वर्ष (आरक्षण अनुसार छूट)
शारीरिक मापदंड
लगभग वही जो वनरक्षक के लिए है:
पुरुष – 163 सेमी
महिला – 150 सेमी
सीना – 79 सेमी (पुरुष)
3. जेल प्रहरी (Jail Prahari)
जेल प्रहरी की भर्ती में हर बार अच्छा प्रतिस्पर्धा रहता है। इस बार 757 पद निकाले गए हैं।
शैक्षणिक योग्यता
10वीं पास
आयु सीमा
18 से 33 वर्ष
शारीरिक मापदंड
• पुरुष
ऊंचाई – 165 सेमी
सीना – 83 सेमी
• महिला
ऊंचाई – 157 सेमी
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
• 800 मीटर दौड़
पुरुष – 2 मिनट 50 सेकंड
महिला – 4 मिनट
भूतपूर्व सैनिक – 3 मिनट 15 सेकंड
• गोला फेंक
पुरुष – 20 फीट (4 किलोग्राम)
महिला – 16 फीट
भूतपूर्व सैनिक – 15 फीट
इसके अलावा आंखों की जांच, फ्लैट फुट, नॉक-नी आदि का भी परीक्षण किया जाएगा। यह पूरी तरह क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा।
4. सहायक जेल अधीक्षक (Assistant Jail Superintendent)
यह पद ग्रेजुएशन लेवल का है और कुल 25 पद हैं।
शैक्षणिक योग्यता
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation)
आयु सीमा
न्यूनतम – 21 वर्ष
अधिकतम – 30 वर्ष
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट
शारीरिक मापदंड
• पुरुष
ऊंचाई – 168 सेमी
सीना – 84 सेमी (बिना फुलाए), 89 सेमी (फुलाकर)
• महिला
ऊंचाई – 155 सेमी
शारीरिक दक्षता
• 800 मीटर दौड़
पुरुष – 2 मिनट 40 सेकंड
महिला – 3 मिनट 40 सेकंड
• लंबी कूद
पुरुष – 13 फीट
महिला – 10 फीट
• गोला फेंक
पुरुष – 19 फीट
महिला – 15 फीट
यह भी क्वालीफाइंग होगा।
परीक्षा पैटर्न (सभी पदों के लिए समान)
इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि सभी पदों के लिए लिखित परीक्षा का पैटर्न लगभग समान रखा गया है।
कुल प्रश्न – 100
कुल अंक – 100
समय – 2 घंटे
प्रत्येक प्रश्न – 1 अंक
नकारात्मक अंकन – नहीं
विषय
1. सामान्य ज्ञान
2. सामान्य हिंदी
3. अंग्रेजी
4. गणित
5. विज्ञान
सामान्य ज्ञान में करंट अफेयर्स, इतिहास, भूगोल, संविधान, मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान आदि शामिल रहेंगे।
यह जरूरी नहीं कि हर विषय से 20–20 प्रश्न ही आएं। कभी-कभी प्रश्नों का वितरण बदल भी सकता है, इसलिए सभी विषयों की तैयारी संतुलित तरीके से करें।
चयन प्रक्रिया
1. लिखित परीक्षा
2. शारीरिक माप परीक्षण (PMT)
3. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
4. दस्तावेज सत्यापन
लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल के लिए बुलाया जाएगा। फिजिकल पूरी तरह क्वालीफाइंग रहेगा, लेकिन इसे हल्के में लेने की गलती न करें।
आवेदन शुल्क
अनारक्षित वर्ग – ₹500
अन्य आरक्षित वर्ग – ₹250
ऑनलाइन माध्यम से शुल्क जमा किया जाएगा।
तैयारी कैसे करें?
समय बहुत सीमित है। लगभग एक महीना ही आपके पास है। अगर आपकी बेसिक तैयारी पहले से है तो आप आसानी से रिवीजन कर सकते हैं। लेकिन अगर अभी से शुरू कर रहे हैं तो पूरा सिलेबस कवर करना थोड़ा कठिन होगा।
सबसे पहले सिलेबस को ध्यान से देखें। फिर रोज का टाइम टेबल बनाएं।
• रोज कम से कम 6–8 घंटे पढ़ाई
• गणित और विज्ञान पर रोज अभ्यास
• सामान्य ज्ञान के लिए मध्य प्रदेश पर खास फोकस
• पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र जरूर हल करें
फिजिकल की तैयारी भी साथ-साथ शुरू करें। केवल लिखित परीक्षा पर ध्यान देकर बाद में फिजिकल में अटक जाना समझदारी नहीं है।
जरूरी बातें
• आवेदन अंतिम तारीख का इंतजार न करें।
• फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही दर्ज करें।
• फोटो और सिग्नेचर निर्धारित आकार में अपलोड करें।
• फिजिकल मापदंड पहले से जांच लें।
Important Links
Official Website : Click Here
Official Notification : Download PDF
MP Forest Guard & Jail Prahari 2026 FAQs
Q1. MP Forest Guard & Jail Prahari 2026 के लिए योग्यता क्या है?
Ans: वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक और जेल प्रहरी के लिए 10वीं पास। सहायक जेल अधीक्षक के लिए ग्रेजुएशन जरूरी है।
Q2. MP Forest Guard & Jail Prahari Exam Date 2026 क्या है?
Ans: परीक्षा 7 अप्रैल 2026 से आयोजित होगी।
Q3. इस भर्ती में कुल कितने पद हैं?
Ans: कुल लगभग 1700+ पद (वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी, सहायक जेल अधीक्षक)।
Q4. क्या MP Forest Guard Bharti 2026 में नेगेटिव मार्किंग है?
Ans: नहीं, लिखित परीक्षा में नकारात्मक अंकन नहीं है।

0 टिप्पणियाँ