Uttarakhand Home Guard Bharti 2026 Expected: 10th Pass के लिए बड़ा मौका, Physical + Written Test Detail

Uttarakhand Home Guard Bharti 2026 Expected: 10th Pass के लिए बड़ा मौका, Physical + Written Test Detail

उत्तराखंड में वर्दी पहनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। लंबे समय से होमगार्ड भर्ती का इंतजार किया जा रहा है और अब संभावना है कि Uttarakhand Home Guard Bharti 2026 के तहत 300+ पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। पिछली भर्ती के बाद काफी समय बीत चुका है और विभिन्न जिलों में पद खाली पड़े हैं। ऐसे में यह भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर साबित हो सकती है।

इस बार खास बात यह है कि शैक्षिक योग्यता में बदलाव किया गया है। पहले जहां इंटरमीडिएट अनिवार्य था, अब 10वीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे। साथ ही महिलाओं के लिए भी अधिक पद आने की संभावना है। नीचे भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार से दी जा रही है।


Uttarakhand Home Guard Vacancy 2026 Overview

भर्ती नाम: Uttarakhand Home Guard Bharti 2026

संभावित पद संख्या: लगभग 300+

योग्यता: 10वीं पास

आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा + शारीरिक दक्षता परीक्षा + मेडिकल + चरित्र सत्यापन

आवेदन मोड: ऑनलाइन

संभावित फीस:

General / OBC / EWS – ₹300

SC / ST / अन्य – ₹150


शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification)

होमगार्ड स्वयंसेवक पद हेतु अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। पहले यह योग्यता 12वीं थी, लेकिन अब 10वीं कर दी गई है जिससे अधिक से अधिक युवा आवेदन कर सकेंगे।

शैक्षिक योग्यता के आधार पर अंक

हाई स्कूल – 8 अंक

इंटरमीडिएट – 8 + 1 अंक

स्नातक – 8 + 2 अंक


बोनस अंक (Bonus Marks) का लाभ

इस भर्ती में कुछ विशेष प्रमाण पत्र और योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे।

NCC प्रमाण पत्र – 5 अंक

NSS / Scout Guide – 3 अंक

होमगार्ड (अवैतनिक/वेतनिक सेवानिवृत्त सदस्य के पुत्र/पुत्री/पत्नी) – 5 अंक

वैध ड्राइविंग लाइसेंस –

भारी वाहन चालक – 5 अंक

हल्के वाहन चालक – 3 अंक

खेलकूद में प्रवीणता – अधिकतम 5 अंक

जिला स्तर – 2 अंक

मंडल स्तर – 3 अंक

राज्य स्तर – 5 अंक


चयन प्रक्रिया (Selection Process)

भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित होगी। चयन के लिए कुल 60 अंकों का मूल्यांकन किया जाएगा।

शारीरिक दक्षता परीक्षा – 30 अंक

शैक्षिक योग्यता व अधिमान – 30 अंक

इसके अलावा 50 अंकों की लिखित परीक्षा भी प्रस्तावित है।

यदि दो अभ्यर्थियों के अंक समान होते हैं तो अधिक आयु वाले को प्राथमिकता दी जाएगी। जन्मतिथि भी समान होने पर शारीरिक दक्षता में अधिक अंक प्राप्त करने वाले का चयन होगा। प्रतीक्षा सूची नहीं बनाई जाएगी।


शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test Details)

महिला अभ्यर्थियों के लिए

• 500 मीटर दौड़ (पूर्णांक 10 अंक)

3.6 से 4 मिनट – 5 अंक

समय के अनुसार अधिक अंक निर्धारित


• क्रिकेट बॉल थ्रो

15 मीटर – 5 अंक

20 मीटर – 6 अंक

25 मीटर – 7 अंक

35 मीटर – 10 अंक


• लंबी कूद

8 फीट – 5 अंक


मेडिकल मानक (Medical Standards)

• पूर्ण रूप से मेडिकल फिट होना आवश्यक

• वर्णांधता (Color Blindness) नहीं होनी चाहिए

• सपाट पैर, नॉक नी, वेरीकोस वेन आदि नहीं होना चाहिए

• दृष्टि मानक –

एक आंख 6/6

दूसरी आंख 6/9 से कम नहीं

बिना चश्मे के


मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस चरित्र सत्यापन भी कराया जाएगा।


जिला वाइज भर्ती

पिछली बार भर्ती जिला स्तर पर हुई थी। जिस जिले का स्थायी निवास प्रमाण पत्र था, वहीं से आवेदन स्वीकार किए गए थे। संभावना है कि इस बार भी जिला वाइज भर्ती प्रक्रिया अपनाई जाए। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चमोली, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, ऊधम सिंह नगर सहित सभी जिलों में पद आने की संभावना है। हरिद्वार में भी इस बार भर्ती होने की उम्मीद है।


महिलाओं के लिए विशेष अवसर

इस बार भर्ती में महिलाओं के लिए अधिक पद निर्धारित किए जाने की संभावना है। उत्तराखंड में महिला सुरक्षा और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में होमगार्ड की भूमिका बढ़ी है, इसलिए महिला अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा मौका हो सकता है।


जरूरी दस्तावेज

10वीं मार्कशीट

स्थायी निवास प्रमाण पत्र

जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू)

NCC / NSS / खेल प्रमाण पत्र

ड्राइविंग लाइसेंस (यदि हो)

आधार कार्ड

पासपोर्ट साइज फोटो


तैयारी कैसे करें?

1. फिजिकल तैयारी अभी से शुरू करें – दौड़, लंबी कूद और बॉल थ्रो की नियमित प्रैक्टिस करें।

2. लिखित परीक्षा की तैयारी करें – सामान्य ज्ञान, उत्तराखंड सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी और सामान्य अध्ययन पर फोकस करें।

3. दस्तावेज अपडेट रखें – स्थायी निवास और अन्य प्रमाण पत्र समय रहते बनवा लें।

4. सेवा नियोजन कार्यालय में पंजीकरण – आवेदन से पहले रजिस्ट्रेशन आवश्यक हो सकता है।


FAQs – Uttarakhand Home Guard Bharti 2026

Q1. Uttarakhand Home Guard Bharti 2026 में योग्यता क्या है?

अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है।

Q2. आयु सीमा कितनी है?

न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष (आरक्षण अनुसार छूट मिलेगी)।

Q3. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, मेडिकल टेस्ट और चरित्र सत्यापन के आधार पर चयन होगा।

Q4. क्या महिलाओं के लिए भी पद होंगे?

हां, इस बार महिलाओं के लिए अधिक पद आने की संभावना है।


Also Read This 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ