UKSSSC Agriculture Vacancy 2026: उत्तराखंड कृषि विभाग में 90 पदों पर नई भर्ती, B.Sc और M.Sc Agriculture वाले भरें फॉर्म
काफी समय बाद उत्तराखंड में Agriculture Department की इतनी अच्छी भर्ती देखने को मिली है। ऐसे में जो बच्चे लंबे समय से Agriculture Vacancy का इंतजार कर रहे थे उनके लिए यह भर्ती काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है और उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से फॉर्म भर पाएंगे।
UKSSSC Agriculture Vacancy 2026 Overview
भर्ती बोर्ड : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC)
विभाग : कृषि विभाग उत्तराखंड
पोस्ट का नाम : Assistant Agriculture Officer एवं अन्य पद
कुल पद : 90
आवेदन मोड : ऑनलाइन
आवेदन शुरू : 1 जून 2026
अंतिम तारीख : 21 जून 2026
योग्यता : B.Sc Agriculture / M.Sc Agriculture
आयु सीमा : 21 से 42 वर्ष
परीक्षा तिथि : 26 जुलाई 2026 (संभावित)
चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
ऑफिशियल वेबसाइट : sssc.uk.gov.in
UKSSSC Agriculture Vacancy 2026 Notification
UKSSSC द्वारा यह भर्ती 25 मई 2026 को जारी की गई है। भर्ती के तहत Assistant Agriculture Officer Class-1, Assistant Agriculture Officer Class-3 और चारा सहायक जैसे पद शामिल किए गए हैं। कुल 90 पदों पर भर्ती निकाली गई है।
ऑनलाइन आवेदन 1 जून 2026 से शुरू होंगे जबकि आवेदन की आखिरी तारीख 21 जून 2026 रखी गई है। इसके बाद उम्मीदवार 24 जून से 26 जून 2026 तक अपने फॉर्म में करेक्शन भी कर पाएंगे।
अगर परीक्षा की बात करें तो आयोग द्वारा इसकी संभावित परीक्षा तिथि 26 जुलाई 2026 बताई गई है।
Important Dates
Notification जारी : 25 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू : 1 जून 2026
आवेदन की अंतिम तारीख : 21 जून 2026
फॉर्म करेक्शन डेट : 24 जून से 26 जून 2026
संभावित परीक्षा तिथि : 26 जुलाई 2026
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
कुल पदों की जानकारी
इस भर्ती में अलग-अलग पदों पर वैकेंसी जारी की गई है।
पदों का विवरण
सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 : 7 पद
सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 : 82 पद
चारा सहायक : 1 पद
कुल पद : 90
कैटेगरी वाइज वैकेंसी की पूरी जानकारी उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
Salary Details
अगर सैलरी की बात करें तो इसमें अच्छी सरकारी सैलरी मिलने वाली है।
Assistant Agriculture Officer Class-1 Salary
₹44,900 से ₹1,42,400 प्रति माह
Assistant Agriculture Officer Class-3 Salary
₹25,500 से ₹81,100 प्रति माह
चारा सहायक Salary
₹25,500 से ₹81,100 प्रति माह
इसके अलावा सरकारी भत्तों का लाभ भी उम्मीदवारों को मिलेगा।
Education Qualification
अब बात करते हैं इस भर्ती की शैक्षणिक योग्यता के बारे में।
Assistant Agriculture Officer Class-1
इस पद के लिए उम्मीदवार के पास M.Sc Agriculture की डिग्री होनी चाहिए।
Assistant Agriculture Officer Class-3
इस पद के लिए B.Sc Agriculture पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
चारा सहायक
इस पद के लिए भी B.Sc Agriculture योग्यता मांगी गई है।
अगर किसी उम्मीदवार के पास NCC का B या C Certificate है या फिर सेना में 2 साल का अनुभव है तो उन्हें अतिरिक्त वेटेज का फायदा मिलेगा।
Age Limit
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 42 साल रखी गई है।
आरक्षित वर्ग के उत्तराखंड मूल निवासी उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
कौन आवेदन कर सकता है
इस भर्ती में केवल उत्तराखंड के मूल निवासी उम्मीदवार ही आवेदन कर पाएंगे। दूसरे राज्यों के उम्मीदवार इसके लिए पात्र नहीं होंगे।
इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी पात्रता जरूर जांच लें।
Application Fee
General / OBC : ₹300
SC / ST / EWS : ₹150
दिव्यांग उम्मीदवार : ₹150
अनाथ उम्मीदवार : ₹5
फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
Selection Process
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
Exam Pattern
कुल प्रश्न : 100
कुल अंक : 100
परीक्षा समय : 2 घंटे
प्रश्न प्रकार : Objective Type
Negative Marking : 1/4 अंक
परीक्षा ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों मोड में कराई जा सकती है। अगर परीक्षा ऑफलाइन होती है तो OMR Sheet आधारित पेपर कराया जा सकता है।
Minimum Passing Marks
General / OBC : 45%
SC / ST : 35%
इतने अंक लाना परीक्षा पास करने के लिए जरूरी रहेगा।
UKSSSC Agriculture Syllabus 2026
फिलहाल आयोग द्वारा नया सिलेबस जारी नहीं किया गया है। लेकिन जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर नया सिलेबस अपलोड किया जा सकता है।
परीक्षा में Agriculture Subject से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। ऐसे में उम्मीदवारों को अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
तैयारी के दौरान Previous Year Paper, Agriculture Notes और Mock Test काफी मददगार साबित हो सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
UKSSSC Agriculture Vacancy 2026 का फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से भरा जाएगा।
Apply Process
सबसे पहले आयोग की वेबसाइट पर जाएं
New Registration करें
जरूरी जानकारी भरें
Qualification Details दर्ज करें
Photo और Signature Upload करें
Application Fee जमा करें
Final Submit करके प्रिंट निकाल लें
फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही भरें ताकि बाद में कोई परेशानी न हो।
तैयारी कैसे करें
इस भर्ती में Competition अच्छा रहने वाला है क्योंकि Agriculture Background के काफी बच्चे इसमें आवेदन करेंगे। ऐसे में सही रणनीति के साथ तैयारी करना जरूरी होगा।
उम्मीदवारों को चाहिए कि वे :
Previous Year Paper लगाएं
Agriculture Subject मजबूत करें
रोज MCQ Practice करें
Mock Test लगाएं
Short Notes बनाकर पढ़ाई करें
अगर अभी से तैयारी शुरू कर दी जाए तो इस भर्ती में अच्छा स्कोर किया जा सकता है।
Important Links
Official Website : Click Here
Official Notification : Click Here
FAQs
Q1. UKSSSC Agriculture Vacancy 2026 में कितनी भर्ती निकली है?
इस भर्ती में कुल 90 पद निकाले गए हैं।
Q2. फॉर्म कब से शुरू होंगे?
ऑनलाइन फॉर्म 1 जून 2026 से शुरू होंगे।
Q3. आवेदन की लास्ट डेट क्या है?
फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 21 जून 2026 रखी गई है।
Q4. कौन-कौन बच्चे इसमें फॉर्म भर सकते हैं?
B.Sc Agriculture और M.Sc Agriculture वाले बच्चे इसमें आवेदन कर सकते हैं।
Q5. एग्जाम कब हो सकता है?
इसका एग्जाम 26 जुलाई 2026 को होने की संभावना है।
Q6. इसमें सैलरी कितनी मिलेगी?
पोस्ट के अनुसार ₹25,500 से ₹1,42,400 तक सैलरी मिलेगी।
Q7. सिलेक्शन कैसे होगा?
लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर चयन होगा।

Post a Comment